सरकार को गौसेवा एवं नशामुक्ति अभियान चलाने की आवश्यकता है…सीताराम वर्मा

पाटन 12 सितंबर । सत्य,प्रेम,करुणा के पुजारी संत विनोबा भावे की 129वी जयंती जिला सर्वोदय मंडल दुर्ग एवं ग्रामवासी के तत्वाधान में ग्राम मटिया(पाटन)में मनाया गया।जिसमें मुख्य अतिथि सीताराम वर्मा पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष, मनवा कुर्मी समाज छग थे,अध्यक्षता बिरेंद्र कुमार साहू जिला अध्यक्ष सर्वोदय मंडल ने की,अति विशिष्ट अतिथि अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग,दीनदयाल चौधरी अध्यक्ष प्रदेश सर्वोदय,इंद्रकुमार वर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष,दिनेश साहू सभापति जप थे।विशेष अतिथि कृष्णकांता साहू,रूखमणी साव,मधु वर्मा सदस्य जप,पीताम्बर पटेल सरपंच,शंकर यादव उपसरपंच,श्याम लाल साहू,गजाधर वर्मा,यशोदा बंछोर,जोधन वर्मा,अरविंद वर्मा,दशरथ यादव,खोमन पटेल,बिसे वर्मा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,संत विनोबा भावे के तैलचित्र में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किए।

मुख्य अतिथि श्री सीता राम वर्मा ने नमन करते हुए कहा कि हमारे पूंजी का दसवां हिस्सा दान के रूप में सेवा में समर्पित करना चाहिए।संत विनोबा भावे जी ने भूदान आंदोलन में पूरे देशवासियों को नई दिशा दिलाने का कार्य किया था।आज युवाओं पीढ़ी नशे की गिरफ्त में है। गौमाता की सेवा को भूल गए है।पूर्व सरकार के 5साल में सहयोगात्मक कार्य हुआ।वर्तमान सरकार,राजनेता,जनप्रतिनिधि सहित आम नागरिकों को पूर्ण नशामुक्त समाज,गौवंश की सेवा,सुरक्षा की ओर कदम उठाना चाहिए।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

ज़िप उपाध्यक्ष अशोक साहू ने सर्वोदय मंडल गांधीवादी विचारधारा के संदेश को जनमानस तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।आज युवाओं को भी जुड़ के देश,प्रदेश,ग्रामों में अलख जगाने की आवश्यकता है।

जिला सर्वोदय अध्यक्ष बिरेंद्र साहू ने सभी से नशामुक्ति अभियान में शामिल होने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में सुबह प्रभात फेरी,गौमाता को खिचड़ी खिलाए,ग्राम की साफ सफाई,विष्णु सहस्रनाम पाठ,सर्वधर्म सभा,सर्वोदय मित्र लोकसेवक सम्मान,आरती,राष्ट्रगान से समापन हुआ।
समारोह में सभी सर्वोदयी साथियों ने अपने विचार रखे।
मंच संचालन गरीब दास साहू ने किया।

इस अवसर पर शंकर वर्मा,अमर सिंह बंछोर,ढेलू राम पटेल,मन्नू वर्मा,भोला पटेल,गीता वर्मा,सुमन कौशिक,कमलनारायण साहू,विजयलक्ष्मी कश्यप,कमलेश्वरी साहू,तुलाराम सिन्हा,धनश्याम पटेल,बिरेंद्र वर्मा,कार्तिक यादव,पंकज वर्मा,रामेश्वरी गोस्वामी,सरस्वती वर्मा,रामेश्वर वर्मा,रामनारायण वर्मा,पवन साहू,ईश्वर वर्मा,जगदीश साहू,फिरंता साहू,किशन वर्मा,अगराहिज यादव,राधिका वर्मा,राजाराम यादव,धन्नू वर्मा,रोशन यादव,नरेंद्र वर्मा,रामेश्वरी वर्मा,मीना वर्मा,श्यामा वर्मा,उर्वशी यादव,गीता धीमर,अश्वनी ठाकुर,उर्वशी ठाकुर,गीता यादव,हेमिन साहू,उमा यादव,राधा ठाकुर,योगिता यादव,शशि यादव सहित जिले भर के सर्वोदयी साथी एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है