जय हनुमान व्यायामशाला में गांधी व शास्त्री का जन्मदिन मनाया गया

Advertisement

कुम्हारी। जय हनुमान व्यायाम शाला कुम्हारी के खिलाड़ियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन केक काटकर मनाया। इस मौके पर जिम के सभी सदस्यों ने स्कूल और कॉलेज में दोनों विभूतियों पर लिखे निबंध का वाचन कर उसे आत्मसात करने की शपथ ली साथ ही अपने जीवन में उनके उद्देश्य और सिद्धांतों को अमल करने का निर्णय लिया।

जय हनुमान व्यायाम शाला के ट्रेनर व कोच प्रदीप झा ने महात्मा गांधी के वचन “मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है। सत्य ही मेरा ईश्वर है। अहिंसा ही उसे पाने का साधन है। खुद को खोजने का सबसे अच्छा तरीका है। दूसरों की सेवा में खुद को खो देना।” का वाचन कर सभी खिलाड़ियों को इसका हृदय से पालन करने की बात कही। साथ ही इन महापुरुषों की जयंती मनाकर एक स्वस्थ्य परंपरा की शुरुआत करने की बात भी कही।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है