पाटन विधानसभा के ग्राम उमरपोटी में पूर्व मुख्यमंत्री का हुआ भव्य स्वागत,सम्मान

पाटन 16 सितंबर । ग्राम उमरपोटी(गातापार) में नव युवा क्रीडा मंडल एवं ग्रामवासी द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल थे।अध्यक्षता अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग ने की।

मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री श्री बघेल ने विघ्नहर्ता श्रीगणेश जी को नमन करते हुए छत्तीसगढ़ में हमने 5 साल में किसान,महिलाएं,युवा,बच्चे,आदिवासी का हित करते हुए उनके विघ्नों को हरने का कार्य किया।युवा,बच्चे,सियान हमारी खेल संस्कृति,परंपरा की ओर आकर्षित हुए।कबड्डी खेल से तन मन और बुद्धि का सृजनात्मक विकास होता है।
विष्णु सरकार में आज हर तरफ निराशा और चिंता का वातावरण बन गया है,चोरी,डकैती,मारपीट, मर्डर,बलात्कार की घटनाएं आम बात हो गई है,नक्सली आतंकवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है।हमारी धार्मिक आस्था में लकीर खींची जा रही है।युवाओं में श्री गणेश के प्रति उत्साह को रोकने का प्रयास जारी है।राम वनपथ गमन को विकसित करने का कार्य को रोका गया है।आम आदमी महंगाई से त्रस्त है।
उन्होंने ग्रामवासियों को धन्यवाद देते हुए आप सभी का आशीर्वाद सदा मिलता रहे।श्री गणेशजी से आप सभी की सुख,समृद्धि,शांति और स्वस्थ जीवन की मंगलकामना करता हूं।
ज़िप उपाध्यक्ष अशोक साहू ने शहीद डोमेश्वर साहू को नमन करते हुए ग्राम उमरपोटी में हुए करोड़ों रुपए के विकास कार्यों में उमरपोटी जलाशय 2 करोड़,सीसी रोड़ निर्माण 30लाख,साहू समाज भवन में 15लाख,आदिवासी समाज भवन 10लाख,कला मंच,आंगनबाड़ी केंद्रों का संधारण कार्य,स्कूल मरम्मत कार्य,चौड़ी सड़क निर्माण के लिए पूर्व मुख्यमंत्री श्री बघेल का धन्यवाद एवं आभार प्रेषित किए।
विशेष अतिथि राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस,रूपेंद्र शुक्ला महामंत्री,भेष आठे जोन प्रभारी,भिरेंद्र साहू,सरपंच होरी लाल साहू,रेवा साहू,,चंद्रभान साहू मंचासीन थे।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

इस अवसर पर कन्हैया लाल ठाकुर,प्रमोद यादव,आजू राम साहू,लक्ष्मीनारायण नेताम,रोहित साहू,थानसिंग साहू,फुलेश्वर साहू,चरण साहू,देवनारायण साहू,गया राम साहू,चोवा राम ठाकुर,सुखु राम ठाकुर,कमलेश्वर साहू,लक्ष्मीनारायण गंजीर, रोमलाल साहू,अरुण साहू,श्यामलाल विश्वकर्मा,सुशीला साहू, डोमिन ठाकुर,कुंदन,धनराज,हितेश,टूपेंद्र,दुलेश्वर,देवेंद्र,धनेंद्र, मुकेशसेन,छन्नुलाल,लक्ष्मीकांत,खोमेंद्र,चित्रगुप्त,आगेंद्र,खिलावन,सुनील,नवीन साहू ,जीतेश,उमाशंकर,खेमेंद्र खिलाड़ी सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है