पूर्व मुख्यमंत्री ने करेला में किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन

Advertisement

रानीतराई 10 अक्टूबर :  जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत करेला में नवरात्रि के पावन अवसर पर भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधायक पाटन  छत्तीसगढ़ शासन का आगमन हुआ था। श्री बघेल के द्वारा माता रानी का पूजा अर्चन कर ग्राम पंचायत करेला में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया गया। जिसमेलोर्कापण सामुदायिक भवन साहू पारा, आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक दो भूमिपूजन ,सिमेटीकरण बाजार चौक एंव साहड़ादेव चौक का किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री रहे। अध्यक्षता अशोक साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग ने किया। विशेष अतिथि के रूप में राजेश ठाकुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर, विधायक प्रतिनिधि भानु वर्मा, सेक्टर प्रभारी यादव रामसेन रहे।

 फेसबुक से जुड़े 

श्री बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि कांग्रेस शासन काल में हर गांव में विकास की शुरुआत हुई थी। विकास कार्य के भूमिपूजन लोकार्पण हो रहा था। लेकिन जबसे प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है तब से विकास कार्य रुक गया है कही पर भी कोई काम नहीं हो रहा है। कानून व्यवस्था चरमरा गई है लूट पाट सहित मारपीट की घटना लगातार बढ़ रही है। जिस पर विष्णु देव सरकार अंकुश नहीं लगा पा रही है। अंत में श्री बघेल ने उपस्थित लोगों को नवरात्रि की बधाई देकर विजय दशमी के शुभकामना दी ।

इस अवसर पर गोकुल ठाकुर, रोहित साहू, विजय कुमार बंछोर ,धन्न्नु राम कवर, लक्ष्मी नारायण, परसादी कवर, बुध राम देशमुख ,छन्नू यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है