छत्तीसगढ़ मछुआ महासंघ के बैनर तले 21 नवंबर को मछुवारा सम्मेलन

पाटन 18 नवंबर : विश्व मत्स्यिकी दिवस के अवसर पर विशाल मछुआरा सम्मेलन कार्यक्रम बाजपेयी मैदान, प्रताप चौक, तिलक नगर, राम मंदिर के सामने, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में 21 नवंबर को प्रातः 11.30 बजे से किया जा रहा हैं। कार्यक्रम के जानकारी देते हुए तहसील निषाद समाज पाटन के अध्यक्ष एवं पूर्व मछुआ कल्याण बोर्ड के सदस्य देव कुमार निषाद ने कहा है कि  उक्त कार्यक्रम में समाज के लोगों को आमंत्रित कर कहा की स्वजातीय स्वजनो आपको आमंत्रित करते हुए अत्यंत ही हर्ष हो रहा है कि, छत्तीसगढ़ मछुआ महासंघ के बैनर तले आगामी 21 नवंबर 2024 को बाजपेयी मैदान, बिलासपुर में प्रातः 11.30 बजे से छठवां विश्व मात्स्यिकी दिवस के अवसर पर विशाल मछुआरा सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। साथियों विदित हो कि मछुआ महासंघ प्रारंभ से ही अपनी दो प्रमुख मांगों को लेकर आंदोलनरत है।

जिसमें पहली मांग कांग्रेस के शासनकाल में नवीन मछली नीति कृषि को दर्जा के साथ लागू हो चुका है और हमारी दूसरी महत्वपूर्ण मांग मछुआरा समाज के केवट, धीवर, कहार, कहरा, मल्लाह जाति को अनुसूचित जनजाति को दर्जा दिलाना पूर्व में 8 मई 2008 को पूर्ववर्ती भाजपा सरकार द्वारा अपने कैबिनेट में उक्त जातियों को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने संबंधी प्रस्ताव पारित कर केन्द्र शासन को भेजा था किंतु गलत निरजाति सर्वेक्षण रिपोर्ट भेजे जाने के कारण केन्द्र शासन द्वारा पुनः सुधार के लिए वर्ष 2009 में छत्तीसगढ़ शासन को वापिस किया गया था जिसे सुधार कर तत्कालिक सरकार से दोबारा भेजने के लिए आग्रह किया गया किंतु छत्तीसगढ़ शासन से रिपोर्ट नहीं जाने के कारण आज भी प्रकरण लंबित है। 7 जनवरी 1950 को भारत शासन द्वारा प्रकाशित राजपत्र में माझी के अंतर्गत केवट, मल्लाह, भोई, ढीमर को संवैधानिक व्यवस्था के अनुरूप आरक्षण दिया गया था।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

त्रि-दिवसीय मानसगान में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, कल्पना साहू ने बताया श्रीराम को आदर्श जीवन का मार्गदर्शक

* ग्राम चुलगहन में मानसगान प्रतियोगिता के दूसरे दिन बोलीं कल्पना नारद साहू – श्रीराम का जीवन हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा, राम के...

अजमेर में छत्तीसगढ़ का परचम, लक्ष्मण साहू ने जीते तीन गोल्ड मेडल

* 7वीं नेशनल मास्टर एथलेटिक्स में अमलेश्वर के लक्ष्मण साहू का शानदार प्रदर्शन... * 50+ वर्ग में लक्ष्मण साहू का जलवा, तीनों दौड़ों में हासिल...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है