आमरण अनशन टूटा, पुन: सत्याग्रह पर बैठे मुकेश तिवारी

Advertisement

कुम्हारी 14 सितंबर: कुम्हारी टोल प्लाजा में आज 14 सितंबर को तहसीलदार पवन कुमार ठाकुर नगर निरीक्षक कुम्हारी थाना जनक कुर्रे द्वारा लगभग 10 पुलिस बल की उपस्थिति में एंबुलेंस बुलाकर अनशन में बैठे, मुकेश तिवारी को जिला चिकित्सालय ले जाकर भर्ती किया गया। अनशन जूस पीकर तोड़ा। पश्चात उपस्थित बल द्वारा पंडाल को निकाल कर वही सुरक्षित रख दिए। अनशन कार्यक्रम समाप्त होने की जानकारी मिला ही था कि कुछ देर बाद फिर सत्याग्रह आंदोलन पर बैठने की जानकारी मिला। आज कुम्हारी टोल नाका में शांति मार्च और भाषण दिया गया।

आपको बता दे कि प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिला चिकित्सालय से मुकेश तिवारी का छुट्टी होने के बाद पुनः बैठने कुम्हारी धरना स्थल पर पहुंच गए। मुकेश तिवारी द्वारा अपने चार समर्थकों के साथ पुनः कुमारी टोल प्लाजा के सामने अपनी मांग टोल प्लाजा बंद करने को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन पर बैठ गए। साथ में बैठे चेंबर ऑफ कॉमर्स रायपुर के सदस्य गुरुबकसानी बलवंत सिंह एवं दीपक वर्मा के साथ जमीन में दरी बिछाकर बैठ कर धरना प्रदर्शन कर रहे है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है