भूमि अधिग्रहण एवं मुआवाजे को लेकर किसान संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Advertisement

पाटन 11 मार्च: भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के तत्वाधान में सड़क निर्माण में अधिग्रहण भूमि विधिवत नाप कर मुआवाजा राशि की मांग को लेकर पाटन  ब्लॉक में आने वाले ग्राम नारधी और बटग के किसानों ने अनुविभागीय अधिकारी पाटन को ज्ञापन सौंपा है। किसानों ने सड़क में अधिग्रहण किया गया जमीन को नाप कर निर्माण कार्य करने की बात कही है। किसानों का आरोप है कि पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा बिना नाप जोक किए कृषि भूमि में सड़क निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है और मुवाजा भी नहीं  दिया जा रहा है। जिसको लेकर के आज 11 मार्च को किसान संघ के द्वारा एसडीएम पाटन को ज्ञापन सौंपा गया है। और शीघ्र कार्यवाही की मांग किसान संघ के द्वारा किया गया है। वही किसान संघ ने यह भी कहा है की यदि समस्या का हल नहीं होता है तो उग्र आंदोलन किया जायेगा।

वही पाटन एसडीएम ने किसानों की मांग को तुरंत संज्ञान में लेते हुए दस दिन के भीतर अधिग्रहण भूमि को नाप जोक करने की बात कही है।

 फेसबुक से जुड़े 

मौके पर लीलाराम साहू ,सुखालू राम साहू ,कुलेश्वर प्रसाद साहू, श्यामाचरण साहू ,सुकू साहू, चंद्रिका प्रसाद साहू ,घनश्याम साहू, पुनीत राम साहू, रोहित साहू ,हरिश्चंद्र बंछोर ,विशाल चंद्राकर, बलदेव साहू ,योगेंद्र साहू, केदार चंद्राकर ,रामेश्वरी साहू, विष्णु राम कुर्रे ,राम आधार वर्मा, रामेश्वर प्रसाद वर्मा ,अरुण कुमार साहू, भगवान लाल सहित किसान संघ उपस्थित रहे। वही पाटन एसडीएम ने किसानों की मांग को तुरंत संज्ञान में लेते हुए दस दिन के भीतर अधिग्रहण भूमि को नाप जोक करने की बात कही है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है