कुर्मी गुंडरा समिति के कर्मचारी मस्त किसान पस्त खाद बीज के लिए भटक रहे किसान

Advertisement

दुर्ग जिला अंतर्गत कुर्मीगुंडरा सेवासहकारी समिति में खाद बीज के लिए भटक रहे है किसान ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि युगल किशोर आडिल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि मानसून के आगमन से किसानों के चेहरे में खुशी देखते बनती है खेती किसानी की तैयारी में सभी किसान लग जाते है खाद बीज की व्यवस्था सेवा सहकारी समिति के माध्यम से की जाती है।

कुर्मीगुंडरा सेवा सहकारी समिति में कुल चार गांव आते है यंहा के किसान कर्मचारियों की लापरवाही से काफी परेशान है कोरोना संकट काल में 25 किसानों को खाद बीज देने का नियम बनाया था जिसका पालन आज भी किया जा रहा है आज भी 25 लोगो को ही खाद बीज वितरण किया जा रहा है किसान सुबह से ही अपना ऋण पुस्तिका जमा करना चालू कर देते है खाद वितरण दोपहर 1 बजे चालू किया जाता किसान भरी दोपहरी खाद बीज के लिए फिर समिति जाते है।

 फेसबुक से जुड़े 

श्री आडिल ने आगे कहा कि इस समिति में 6 कर्मचारी है फिर भी काम समय में नही होता कुछ कर्मचारी तो एक जुन गायब ही रहते है इस समिति का कोई माई बाप ही नहीं समिति में कीमती सामान और महत्व पूर्ण कागजात है लेकिन रात्रि कालीन चौकीदार नही कभी भी चोरी होने का डर है ।

कुर्मीगुंडरा के किसानों ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से शिकायत कर कर्मचारियों की गतिविधियों पर अंकुश रखने और किसानों को राहत देते हुए ज्यादा से ज्यादा किसानों को खाद बीज वितरण करने की मांग किया। मांग करने वालो में मुकेश वर्मा, सोमन वर्मा, तरुण साहू, कृष्णा साहू, रूपनारायण साहू प्रमुख है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है