भारी बारिश के चलते विधायक ललित चंद्राकर ने दिए सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड पर काम करने के निर्देश

Advertisement

करन साहू, दुर्ग 24 जुलाई / सावन महीने की शुरुआत होते ही जोरदार बारिश ने पूरे प्रदेश में दस्तक दी है। प्रदेश के साथ साथ दुर्ग ज़िले तेज बारिश का असर देखने मिला रहा है। मोंगरा जलासाय से पानी छोड़ने के कारण यहां नदी-नाले उफान पर रहे, वहीं कई गांवों में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई हैं। इस स्थिति को देखते हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने ज़िला कलेक्टर ज़िला पुलिस अधीक्षक जिला सी.ई .ओ .अनुविभागीय अधिकारी तहसीलदार सभी अधिकारी कर्मचारियों को फोन के माध्यम से आवश्यक दिशा निर्देश दिया साथ हीं जनपद पंचायत सीईओ के माध्यम से समस्त सचिव को दिशा निर्देश प्रदान किया और कहा की जहां जहां बाढ़ की स्थिति निर्मित हो रही हैं उस प्रभावित एरिया का सर्वे करे और प्रभावित लोगो को सुरक्षित जगह पर रखे प्रभावित लोगो को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं और शिवनाथ नदी ,तंदूला नदी, खरखरा नदी से लगे ग्रामों में जल भराव स्थिति निर्मित होने पर लोगो को सुरक्षित स्थानों पर रखने और ज़रूरी आवश्यकता समान प्रदान करे ।

*पुल-पुलिया के ऊपर जाने की कोशिश न करें*
विधायक ललित चंद्राकर ने जिले में जारी बारिश को देखते हुए आम नागरिकों से इस दौरान सावधानी बरतने की अपील की है। विधायक ने कहा है कि शिवनाथ नदी , तंदुला नदी खरखरा नदी उफान पर है। इसके अलावा जिले के अन्य अंचलों के मौसमी नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि होने पर उनसे सुरक्षित दूरी बना कर रखें।
नदी -नालों के उफान पर होने पर पुल-पुलिया के ऊपर से पानी बहने की स्थिति में इसे वाहन सहित या पैदल पार करने की कोशिश बिल्कुल नहीं करें। किसी भी हाल में जान जोखिम में ना डालें। ऐसा खुद भी ना करें और दूसरों को भी बढ़े जलस्तर वाले जल स्त्रोत नदी-नाले से सुरक्षित दूरी बनाकर रखने की सलाह दें।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है