पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में हुआ संभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

Advertisement

करन साहू चरोदा 09 जुलाई : दुर्ग जिला अंतर्गत पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बी एम वाय भिलाई में संभाग स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिताओ का शुभारंभ 09 जुलाई को हुआ। आपको बता दें कि इस प्रतियोगिता में संभाग स्तरीय क्रिकेट और फुटबाल में बच्चे भाग लेंगे। विद्यालय के प्राचार्य श्रीमति प्रभा मिंज ने प्रतिभागियों को अपना आशीष प्रदान किया और कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ समाज में नैतिक मूल्यों के प्रतिष्ठापन में भी मदद करता है।इस लिए सहयोगी बनकर खेल भावना से खेले और पतिध्वंदी नही प्रतियोगी बनकर खेलें।

इस आयोजन में रायपुर संभाग के ग्यारह विद्यालयों से बीस शिक्षक एवं 186 छात्र शिरकत कर रहे है। प्रथम केंद्रीय विद्यालय रायपुर शिप्ट 2 और केंद्रीय विद्यालय जशपुर के बीच अंडर 17 क्रिकेट मैच में विजेता टीम रही।केंद्रीय विद्यालय रायपुर नंबर 1शिप्ट 2 जिसमें केंद्रीय विद्यालय रायपुर नंबर वन शिप्ट 2 ने 117 रन का लक्ष्य दिया और जशपुर की टीम 81 रन पर ही सिमट गई। एक दूसरे मैच में केंद्रीय विद्यालय झारखंड और केंद्रीय विद्यालय कोरबा नंबर 2 के बीच हुए मैच में केंद्रीय विद्यालय झारखंड 7 विकेट पर 83 रन बनाकर विजय घोषित हुए। समानांतर अंडर 17 फुटबॉल लीग स्टेज में केंद्रीय विद्यालय रायगढ़ और केंद्रीय विद्यालय बचेली के बीच हुए मुकाबले में केंद्रीय विद्यालय बचेली की टीम विजय रही। आज ही फुटबॉल प्रतियोगिता का अगला मुकाबला केंद्रीय विद्यालय बी एम वाय भिलाई और केंद्रीय विद्यालय रायगढ़ के बीच होगा तहत प्रतियोगिताएं अगले दो दिनों तक चलते रहेगी।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है