मार्च के पहले सप्ताह तक शुरू होगा डबरापारा एवं कुम्हारी ओवरब्रिज

Advertisement

कलेक्टर मीणा ने किया फ्लाई ओवर का निरीक्षण

मार्च के पहले सप्ताह तक शुरू होगा डबरापारा एवं कुम्हारी ओवरब्रिज

 फेसबुक से जुड़े 

दुर्ग 19 दिसम्बर 2023/ कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने आज डबरा पारा एवं कुम्हारी ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर नें सीपीडब्लूडी एवं एनएच के अधिकारियों से कार्य प्रगति की जानकारी ली। शहर में यातायात सुगम बनाने कलेक्टर ने दिन व रात दोनो सिफ्टों में कार्य कर ब्रिज निर्माण जल्द पुरा करने निर्देशित किया। उन्होंने ब्रिज निर्माण के दौरान सुरक्षा एवं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखने कहा। कलेक्टर ने निर्माण कार्य में लगे अधिकारियों से निर्माण के विषय में जानकारी ली जिस पर एनएच के अधिकारियों ने मार्च के पहले सप्ताह तक डबरापारा एवं कुम्हारी ओवर ब्रिज निर्माण पूरा करने की बात कही। निरीक्षण के दौरान नगर निगम भिलाई के आयुक्त श्री रोहित व्यास, एसडीएम भिलाई 3 श्री जागेश्वर कौशल, संयुक्त कलेक्टर श्री दीपक निकुंज, डीएसपी श्री सतीश ठाकुर एवं एनएच तथा पीडब्लूडी के अधिकारीगण मौजूद रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है