सड़क पर विचरण कर रहे आवारा मवेशियों से कब मिलेगी आम लोगों को छुटकारा

Advertisement

कब होगा आवारा पशुओं की व्यवस्था सड़क पर बैठे रहते हैं मावेशी लोगों को होती है आने-जाने में परेशानी दुर्घटना होने की बड़ जाति है संभावना।

दुर्ग: पाटन विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों सड़कों में दिख रही हैं आवारा मवेशियों का झुंड आपको बता दें लगातार खबरें प्रकाशित हो रही है की सड़क में मवेशी बैठे रहते हैं जिससे आवागमन बाधित होती है और दुर्घटना भी होती रहती है ।जिससे आज तक आमजन को सुविधा नहीं मिल पाई है ।जब से आचार संहिता लगी है और आज आचार संहिता समाप्त भी हो गया है फिर भी कोई जिम्मेदार इस और ध्यान नहीं दे रहा है आज छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन हो गया है पूर्व की सरकार ने आवारा मवेशियों के लिए गौठान का निर्माण कराया गया था और उसमें आवारा मवेशियों को रखने का प्रयास किया जाता था। और आचार संहिता के पहले आवारा पशुओं के लिए अभियान चलाकर धर पकड़ की शुरुआत निगम प्रशासन के द्वारा एवं गांव में सरपंच सचिव के द्वारा किया गया था। आज की स्थिति में किसी भी गौठान पर नहीं चारा की व्यवस्था हो पा रही है और ना ही किसानों के द्वारा पैरदान भी किया जा रहा है कहीं कहीं तो किसान अपने खेत पर ही पैरा को जला रहे हैं ऐसे में अब जानवरों के खाने-पीने की व्यवस्था शासन कैसे कर पाएगी और आवारा पशुओं का बढ़ोतरी तो लगातार हो ही रही है। शाम होते ही अमलेश्वर से लेकर के पाटन तक और इधर कुम्हारी से लेकर पाटन तक जगह-जगह जानवर बैठे नजर आते हैं। लेकिन अब आलम यह है कि सरकार बदलने के बाद इन बेजुबान जानवरो के ऊपर कोई जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहा है ऐसा लग रहा है ऐसे में यदि शासन प्रशासन ध्यान नहीं दिया तो किसान की फसल तो बर्बाद होगी ही वहीं सड़क पर बैठे जानवरों से लोगों के आवागमन भी बाधित होगा और दुर्घटना होने की संभावना बढ़ जाएगी।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है