शिक्षकों और तीजहारिन बेटियों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम व न्योता भोजन

Advertisement

रानीतराई 01सितंबर : विकास खंड पाटन क्षेत्र अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला कौही में शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर 5 सितंबर को शाम 4 बजे से शिक्षक दिवस एवं तीज मिलन समारोह ग्राम पंचायत एवं शाला परिवार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया है। जहां विद्यालय में 1956 से अब तक पढ़कर निकले तीजहारिन बेटियां अपने एक और मायका (विद्यालय) में शिक्षकों और सहेलियों के साथ भेंट – मुलाकात कर अपने विचार साझा करेंगी।इस शुभ अवसर पर शिक्षकों और तीजहारिन बेटियों के स्वागत – सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं न्योता भोजन भी रखा गया है।

विगत वर्ष से शुरू किए गए इस कार्यक्रम को लेकर तीजहारिन बेटियों में उत्साह का माहौल है। तथा शिक्षकों एवं तीजहारिन बेटियों के सम्मान में कौही गांव की मुखिया श्रीमती मनोरमा टिकरिहा सरपंच इस वर्ष तीजा मनाने अपने मायके नहीं जाने का निर्णय ली है। तथा गांव में रहकर ही शिक्षकों एवं तीजहारिन बेटियों के स्वागत कर साथ में तीजा पर्व मनाएंगी।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है