छत्तीसगढ़ दुर्ग की बस उत्तर प्रदेश में पलटी तीन की मृत्यु बाकी हताहत, सांसद विजय बघेल ने शोक संवेदना प्रकट की

Advertisement

पाटन 8 जून : दुर्ग पाटन छत्तीसगढ़ के भक्तगण
वैष्णो देवी माता के दर्शन कर लौट रहे भक्तों की बस पलटी सांसद विजय बघेल ने शोक संवेदना प्रकट की।माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए गए भक्तों की एक बस फिरोजाबाद जिला के शिकोहाबाद में पलट गई है जिसमें सवार तीन यात्रियों की मौत हो चुकी है और लगभग 25 लोग घायल हैं।सांसद विजय बघेल ने फिरोजाबाद के डीएम और एसपी से तत्काल फोन पर बात करके घायल मरीजों को सही समय पर उचित इलाज करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने आश्वासन दिया है कि मरीजों का सही तरीके से उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है और जो ज्यादा गंभीर थे उन्हें बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

सांसद विजय बघेल ने मृत लोगों के प्रति अपनी गंभीर संवेदना व्यक्त की है और ईश्वर से प्रार्थना किया की इस पहाड़ जैसे दुख को सहन करने की शक्ति परिवार को प्रदान करें। जो लोग घायल है, वह जल्द स्वस्थ होकर अपने परिवार में वापस लौटने की कामना की है। पाटन के शर्मा ट्रैवल से दुर्ग जिला के लोगों की एक बस माता वैष्णो देवी दर्शन करके लौटते समय फिरोजाबाद के पास पलट गई। इस हादसे में 25 लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज वहां की ज़िला अस्पताल में किया जा रहा है। इनमें से तीन लोगों की मौत हो गई है जिसमें कुमारी आरती धमधा निवासी 19 साल धर्मेंद्र धीवर उम्र 6 साल अन्नपूर्णा कुंडली उम्र 12 साल के निधन की खबर मिली है।

 फेसबुक से जुड़े 

सांसद विजय बघेल ने दुर्ग कलेक्टर को निर्देश दिया है कि वह मृतकों शवों को सम्मान नहीं उनके परिवार के पास पहुँचाने का जल्द इंतज़ाम करे। इसके अलावा माननीय सांसद विजय बघेल जी घटना की सूचना मिलते ही घायलों से मिलने, उनका हालचाल जानने और इलाज सही से मिले इसके लिए वे तुरंत फिरोजाबाद के लिए रवाना हुए।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है