सुरक्षा की दृष्टि से लगाए गए स्वामी आत्मानंद स्कूल के सीसीटीवी कैमरा बंद, विभाग है मौन

रानीतराई: विकासखंड विकासखंड पाटन अंतर्गत स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानीतराई में सुरक्षा की दृष्टि से लगाए गए सीसीटीवी कैमरा खराब हो चुका है बंद पड़ा हुआ है। जानकारी के मुताबिक आपको बता दें कि उक्त प्रांगण में दो पाली में स्कूल संचालित की जा रही है प्रथम पाली में स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चे आते हैं और दूसरी पाली में 12:30 बजे से 5:00 बजे तक शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्राएं पढ़ाई करती है कन्यशाला की उक्त समय सारणी इसलिए दोपहर की गई है कि यहां भवन की कमी है। इसलिए दो पाली में यहा अध्यापन कार्य किया जा रहा है। उक्त स्कूल कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नाम से ही संचालित की जा रही है स्वामी आत्मानंद स्कूल के नाम से अभी भवन  नहीं बना है। फिर भी यहां शासन के द्वारा पूर्ण सुविधा स्कूल को दी गई है। वहीं कुछ जानकारो जानकारी का कहना है की छत्तीसगढ़ में शासन बदलने से विद्यालय की और  प्रशासन ध्यान अभी नहीं दे रहा है इसलिए बंद सीसीटीवी कैमरे चालू नहीं हो पाया है सुरक्षा की दृष्टि से इसे शिक्षा विभाग भाग के द्वारा लगाया गया था।

पाटन के गोठ रिपोर्टर करन साहू ने स्कूल के प्राचार्य श्री राकेश ठाकुर से जानकारी लिया तो उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से शिक्षा विभाग के द्वारा सीसीटीवी कैमरा लगाया गया था जो अभी बंद पड़ा हुआ है। वही स्कूल में भवन की कमी होने के कारण दो पाली में स्कूल संचालित की जा रही है सेकंड पाली में कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्राएं अध्ययन करती है।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

वर्जन: प्राचार्य को सीसीटीवी कैमरा लगाकर हैंड ओवर किया गया है। प्राचार्य से हमें जानकारी प्राप्त अभी नहीं हुआ है। फिर भी सीसीटीवी कैमरा लगाने वाले कंपनी को बोलकर उसको चालू करवाया जाएगा वहीं दो पाली में स्कूल लगने की बात को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि अभी बिल्डिंग का प्रावधान नहीं है अगले साल बिल्डिंग लिए शासन से मांग की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरपंच ओछी राजनीति छोड़ विकास कार्यों पर दें ध्यान – अशोक साहू

* तरीघाट सरपंच को जनता ने दिया था भरपूर आशीर्वाद, अब ओछी राजनीति छोड़ विकास कार्यों पर दें ध्यान : अशोक साहू... * विकास कार्य...

तरीघाट में मुक्तिधाम के नाम पर सिर्फ आश्वासन! अंतिम संस्कार भी भगवान भरोसे

* तरीघाट में मुक्तिधाम के नाम पर सिर्फ आश्वासन! अंतिम संस्कार भी भगवान भरोसे... * सालों से आवेदन-निवेदन और खबरों का सिलसिला जारी.? * अफसरों...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है