पर्यावरण सरंक्षण व संवर्धन को प्रोत्साहित करने हेतु एक पेड़ माँ के नाम अभियान

पाटन 11 अगस्त : छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वर्तमान में वृक्षारोपण,पर्यावरण सरंक्षण व संवर्धन को प्रोत्साहित करने हेतु एक पेड़ माँ के नाम अभियान पूरे राज्य में चलाया जा रहा है।इसी अभियान से प्रेरित होकर शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय तेलीगुंडरा ने इस वर्ष गांव को ही वृक्षारोपण हेतु गोद लिया है व जनभागीदारी से हरियाली का संदेश देते हुए एम.एल.वर्मा प्रधानपाठक,श्रीमती उर्वशी देशमुख,जितेंद्र वर्मा,लेखराम वर्मा,कृष्णा साहू,के.के.साहू प्रकृति ईको क्लब प्रभारी माध्यमिक विभाग व हेमंत कुर्रे प्रधानपाठक प्राथमिक विभाग व ग्राम के निवासी ओमप्रकाश साहू,चाँदनी साहू दम्पत्ति के द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

प्रभारी शिक्षक के.के.साहू ने बताया कि सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में यह पहला अभिनव प्रयास है कि किसी विद्यालय के द्वारा गांव को वृक्षारोपण व प्रकृति सरंक्षण हेतु गोद लिया गया है व शिक्षक,बालक पालक,और युवा समूह एवं महिला स्वयं सहायता समूह के माध्यम से निरंतर वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है।ग्राम के नेहरू युवा केन्द्र संगठन के जागरूक युवा मित्रो महेश यादव,कौशल साहू,नमेश पटेल,युगल ठाकुर,गगन पटेल,यीशु ठाकुर व योग गुरु महेंद्र साहू लगातार अपना योगदान दे रहे है। वृक्षों की सुरक्षा हेतु जाली (ट्री गार्ड)दुर्ग जिले के प्रतिष्ठित नागरिकगण अनूप बंसल भारत स्वाभिमान सहराज्यप्रभारी, सरिता साहू राज्य कार्यकारिणी सदस्य पतंजलि योग समिति दुर्ग,नरेंद्र सिंह सैनी आई.टी. सेक्टर भिलाई, कुंजन सिंह आई.टी.सेक्टर भिलाई,विपिन अग्रवाल भिलाई,प्रशांत साहू अध्यक्ष युवा शक्ति संगठन बोरसी आदि समाजसेवियों ने अपना योगदान दिया है।

 फेसबुक से जुड़े 

विद्यालय के द्वारा अभिनव प्रयास को श्री अमर सावंत छत्तीसगढ़ राज्य पर्यावरण सरंक्षण मंडल रायपुर,आर.एन. सिन्हा ईको क्लब संयोजक स्कूल शिक्षा विभाग दुर्ग,नितिन शर्मा जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र दुर्ग,अरविंद मिश्रा जिला शिक्षाधिकारी दुर्ग,प्रदिप महिलांगे विकासखण्ड शिक्षाधिकारी पाटन,जैनेन्द्र गंजीर संकुल समन्वयक,ओ.पी.सिंह प्राचार्य,दिनेश साहू दाऊ जी जनपद सभापति पाटन,मनीष पटेल सरपंच तेलीगुंडरा ने हर्ष व्यक्त कर विद्यालय परिवार की सराहना की है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

त्रि-दिवसीय मानसगान में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, कल्पना साहू ने बताया श्रीराम को आदर्श जीवन का मार्गदर्शक

* ग्राम चुलगहन में मानसगान प्रतियोगिता के दूसरे दिन बोलीं कल्पना नारद साहू – श्रीराम का जीवन हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा, राम के...

अजमेर में छत्तीसगढ़ का परचम, लक्ष्मण साहू ने जीते तीन गोल्ड मेडल

* 7वीं नेशनल मास्टर एथलेटिक्स में अमलेश्वर के लक्ष्मण साहू का शानदार प्रदर्शन... * 50+ वर्ग में लक्ष्मण साहू का जलवा, तीनों दौड़ों में हासिल...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है