स्वच्छता को अपनाकर हम जीवन मे स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कार का निर्माण करते है – खेमिन साहू सरपंच

Advertisement

सेलूद/0 2: अक्टूबर: जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सेलूद में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के अहिंसा, सत्य और स्वच्छता के संदेश पर चर्चा की गई। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के सादगी और देशभक्ति के आदर्शों को भी याद किया गया। उपस्थित जनसमूह ने इन दोनों महापुरुषों के आदर्शों को अपनाने और गांव के विकास और स्वच्छता में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। सभी ने स्वच्छता का शपथ लिया। गांव के विकास और स्वच्छता पर चर्चा करते हुए सभी ने महान पुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

खेमिन साहू ने कहा कि ग्रामीण जन जिस प्रकार अपने घर को साफ सुथरा रखते है।उसी प्रकार से अपने गांव को अपने आसपास को साफ सुथरा रखने के लिए मन से संकल्पित हो।महात्मा गांधी जी ने विकास का सही मायने में गांव से ही शुरुवात होती है। स्वच्छता ही जीवन की सबसे प्रारम्भिक अवस्था है। जिसे अपनाकर हम जीवन मे स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कार का निर्माण करते है। तन के साथ मन से भी हम स्वच्छ रहे। 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक पूरा देश सेवा पखवाड़ा के रूप मनाते हुए आज समापन किया गया।

 फेसबुक से जुड़े 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीमति खेमिन साहू सरपंच सेलूद, सचिव हुपेंद्र साहू, पंच गन गोविंद साहू, मन्नू लाल यदु, सुनीता सेन, त्रिवेणी कश्यप, पंचायत कर्मी हेमा देवांगन, कम्प्यूटर आपरेटर विकास बारले, स्वच्छ भारत मिशन से मनोज बलिक, ग्रामीण लक्षमण साहू उपस्थित रहे l

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है