लोक सभा चुनाव के पहले से चल रही भाजपा प्रवेश का दौर ,अभी तक नही पहन पाए पार्टी का गमछा

Advertisement

अम्लेश्वर 15 जून : पाटन विधानसभा क्षेत्र के कई दिग्गज कांग्रेसी नेताओं की बीजेपी प्रवेश की खबर सोसल मीडिया में लागतार लोक सभा चुनाव से पहले चल रही है। लेकिन मजेदार बात यह कि अभी तक किसी ने भाजपा पार्टी का गमछा  पहना हुआ नजर नहीं आ रहा है सिर्फ सौजन्य भेंट मुलाकात की फोटो देखी जा रही है। खैर विजय बघेल सासंद है और ऐतिहासिक जीत हासिल किया है जानता का भरपूर आशिर्वाद मिला है तो जाहिर है सौजन्य भेंट मुलाकात बधाई का दौर जारी है।

आपको बता दे कि  कांग्रेस शासन काल में कई वरिष्ठ भाजपा नेता कांग्रेस प्रवेश कर चुके है जो लोक सभा चुनाव के पहले पुन: घर वापसी भाजपा प्रवेश के लिए हाथ पैर मारते नजर आए और कई लोग बड़े नेता के सीधे संपर्क में होने की बात भी कह रहे थे लेकिन उन लोगो को आज तक पार्टी में जगह नहीं मिल पाई है। वही हाल कांग्रेस के कई स्थानीय नेताओं का है जो अभी वर्तमान में जनप्रतिनिधी है और भाजपा प्रवेश के लिए लाइन में लगे हुए है। लेकिन अभी तक भाजपा का गमछा पहने को नहीं मिल रहा है।

 फेसबुक से जुड़े 

जानकारी के अनुसार जबतक स्थनीय भाजपा कार्यकर्ताओ का अनुसंशा नही होगी संगठन अनुमति नहीं देगी तब तक शायद भाजपा प्रवेश होना अभी दूर है अब देखो आगे क्या रणनीति बनती है आगे नगरी निकाय और ग्राम पंचायत का चुनाव भी संपन्न होना है।

खैर राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं है। दल बदल कर जानता की सेवा करना नेताओं का ही काम है तो जुड़े रहिए नए अपडेट के साथ पाटन के गोठ रिपोर्टर करन साहू के साथ नई खबर के लिए।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

रानीतराई में भाजपा का “गांव चलो, घर चलो” अभियान

*  रानीतराई में “गांव चलो, घर चलो” अभियान, जनप्रतिनिधियों ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, योजनाओं की दी जानकारी... *  नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष योगेश निक्की...

प्रणव शर्मा के नेतृत्व में घुघुवा, करसा में “गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान

* प्रणव शर्मा के नेतृत्व एवं पवन ठाकुर के मुख्यातिथित्य में घुघुवा, करसा में भाजपा का "गांव चलो, बस्ती चलो" अभियान अंतर्गत हितग्राहियों से संपर्क...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है