बड़ी खबर: थाना उतई पुलिस द्वारा हत्या के आरोपियों व अपचारी किशोर को किया गया गिरफ्तार

Advertisement

दुर्ग जिला अंतर्गत थाना उतई को 10 मार्च को रात्रि  सूचना प्राप्त हुई की ग्राम महकाकला में वाद विवाद एवं मारपीट की घटना हो रही है सूचना पर थाना उतई स्टॉप मौके पर उपस्थित हुआ। जहां एक व्यक्ति खून से सना पड़ा हुआ था और आरोपी के हाथ खून से रंगे हुए वहीं पर बैठा हुआ था जिसकी सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेन्द्र शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) डाॅ अनुराग झा एवं एसडीओपी पाटन श्री देवांश सिंह राठौर के द्वारा आरोपियों को शीघ्र पकड़ने एवं वैधानिक कार्यवाही करने के पालन में गवाहों से पूछताछ कर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।
थाना उतई के अप0क्र0 85/2024 धारा 302, 34 भादवि के प्रकरण के प्रार्थी विजय मारकंडे पिता परमेश्वर मारकंडे उम्र 23 वर्ष निवासी महकाकला ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपीगण 01. सुनील कुमार कुर्रे पिता स्व0 सुकालूराम कुर्रे 02. सुग्रीव उर्फ प्रेमलाल पिता स्व0 सुकालूराम कुर्रे व एक अपचारी किशोर हाथ में हंसिया, डण्डा व टंगिया (कुल्हाड़ी) लेकर इनके बड़े पिता जी कामेश्वर मारकंडे को मारने लगे थे जिसे प्रार्थी द्वारा बीच बचाव करने पर मारने के लिये दौड़ाने पर प्रार्थी खेत में जाकर छुप गया। कुछ देर बाद प्रार्थी को पता चला कि ये सभी मिलकर प्रार्थी के बड़े पिता जी कामेश्वर मारकंडे के गले व पैर में धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दिये है l
प्रकरण के आरोपीगण 01. सुनील कुमार कुर्रे पिता स्व0 सुकालूराम कुर्रे उम्र 37 वर्ष 02. सुग्रीव उर्फ प्रेमलाल पिता स्व0 सुकालूराम कुर्रे उम्र 45 वर्ष व एक अपचारी किशोर सभी निवासी ग्राम महकाकला दल्लीभाठा थाना उतई जिला दुर्ग को तत्काल हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर आरोपी सुनील की पत्नी का मृतक के साथ बातचीत था एवं अवैध संबंध होने के चरित्र शंका के आधार पर वाद विवाद होने पर घटना को अंजाम देना स्वीकार किए lघटना कारित करना कबुल करने से दिनांक 11.03.2024 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

उक्त समस्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उतई निरीक्षक मनीष शर्मा, उप निरी0 कमल सिंह सेंगर, सउनि मोह0 शरीफुद्दीन शेख, प्रधान आरक्षक महेश देवांगन, आरक्षक विजय कुर्रे एवं राकेश साहू का सराहनीय योगदान रहा हैं।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है