अम्लेश्वर पालिका में 13 जनवरी को विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन

अम्लेश्वर 11 जनवरी : दुर्ग जिला अंतर्गत नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन 13 जनवरी 2025 को पालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 8 में कबीर चौक डीह में रखा गया है। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि दुर्ग सांसद विजय बघेल होंगे। कार्यक्रम के अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हर्षा लोकमनी चंद्राकर करेंगे।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर, सांसद प्रतिनिधि फेरहा राम धीवर, महामंत्री कैलाश यादव, जनपद सदस्य रेवती दयानंद सोनकर, युवा मोर्चा अध्यक्ष मोहन साहू, नगर अध्यक्ष डॉक्टर आलोक पाल प्रमुख रूप से रहेंगे। कार्यक्रम की तैयारी नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित पूरी टीम के द्वारा की जा रही है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

स्वच्छता सप्ताह के अंतर्गत औंसर में स्वच्छता निरीक्षण

* औंसर में स्वच्छता का हुआ निरीक्षण, राज्य सलाहकार अभिलाषा आनंद ने किया स्वच्छता की तारीफ... रानीतराई: ग्राम औंसर में स्वच्छता अभियान के अधिकारियों ने...

छग सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन वार्षिक कैलेंडर 2026 का विमोचन

* छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन वार्षिक कैलेंडर का विमोचन... पाटन : छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई पाटन द्वारा तैयार किए गए वार्षिक...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है