जनसमस्या निवारण शिविर में ’हमारा शौचालय-हमारा सम्मान’ अभियान अंतर्गत हितग्राही हुए सम्मानित

पाटन, 22 नवम्बर / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत घुघवा (क), जनपद पंचायत पाटन में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। एडीएम श्री अरविंद एक्का ने हमारा शौचालय हमारा सम्मान अभियान अंतर्गत शौचालय निर्माण कार्य पूर्ण कर चुके हितग्राहियों को प्रोत्साहन राशि का प्रतिकात्मक चेक प्रदान कर सम्मानित किया। राशि का हस्तांतरण डी.बी.टी. के माध्यम से की जाएगी।

जिला पंचायत सीईओ श्री बजरंग दुबे ने हितग्राहियों को शौचालय का नियमित उपयोग एवं ठोस व तरल अपशिष्ट का उचित प्रबंधन कर ग्राम में ओ.डी.एफ. प्लस के स्थायित्व को बनाए रखने हेतु अपील की गई। कार्यक्रम के दौरान शाला के विद्यार्थियों द्वारा हाथ धुलाई गतिविधि का प्रदर्शन किया गया एवं उपस्थित प्रतिभागियों को हाथ धोने के महत्व से अवगत कराया गया। ग्राम में स्वच्छता के क्षेत्र में कार्य कर रही कर्मा स्वच्छाग्राही, स्व-सहायता समूह को स्वच्छता कीट, एप्रान, दस्ताना आदि प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई।

 फेसबुक से जुड़े 

शिविर में संभागायुक्त श्री सत्य नारायण राठौर, एडीएम श्री अरविंद एक्का, जनपद पंचायत पाटन सीईओ श्री मुकेश कोठारी, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री लवकेश ध्रुव, तहसीलदार मीना साहू सहित जिला व जनपद स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी एवं जनपद अध्यक्ष रामबाई गजानंद सिन्हा सहित सरपंचगण उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

त्रि-दिवसीय मानसगान में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, कल्पना साहू ने बताया श्रीराम को आदर्श जीवन का मार्गदर्शक

* ग्राम चुलगहन में मानसगान प्रतियोगिता के दूसरे दिन बोलीं कल्पना नारद साहू – श्रीराम का जीवन हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा, राम के...

अजमेर में छत्तीसगढ़ का परचम, लक्ष्मण साहू ने जीते तीन गोल्ड मेडल

* 7वीं नेशनल मास्टर एथलेटिक्स में अमलेश्वर के लक्ष्मण साहू का शानदार प्रदर्शन... * 50+ वर्ग में लक्ष्मण साहू का जलवा, तीनों दौड़ों में हासिल...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है