प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत ’आवास मित्र/समर्पित मानव संसाधन’ के चयन हेतु 13 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित

Advertisement

दुर्ग, 29 अगस्त 2024/ प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत हितग्राहियों को तकनीकी मार्गदर्शन एवं सामग्री की उपलब्धता में सहायता के दृष्टिकोण से प्रत्येक कलस्टर में ’आवास मित्र/समर्पित मानव संसाधन’ के चयन हेतु जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी कार्यालय में 13 सितम्बर 2024 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है।

कार्यालय जिला पंचायत से प्राप्त जानकारी अनुसार आवेदन पत्र स्पीड पोस्ट/पंजीकृत डाक के माध्यम से 13 सितम्बर 2024 तक प्रस्तुत करना होगा। निर्धारित तिथि उपरांत प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार नही होगा। योजनांतर्गत ’आवास मित्र/समर्पित मानव संसाधन’ के चयन हेतु निर्धारित शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य जानकारी तथा आवेदन पत्र प्रारूप जिला दुर्ग के वेबसाईट https://durg.nic.in से प्राप्त की जा सकती है। अन्य जानकारी जिला पंचायत जनपद पंचायत के सूचना पटल पर चस्पा की गई है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

ग्राम औरी में आज 12 जुलाई को “अमृत सरोवर” का वरुण पूजा एवं महायज्ञ

*:सांसद विजय बघेल के प्रयासों से साकार हुआ अमृत सरोवर, जल संरक्षण का बना मॉडल... * 3 करोड़ लीटर जल क्षमता वाले अमृत सरोवर में...

भाजयुमो जामगांव आर मंडल की नई कार्यकारिणी ने जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक से लिया आशीर्वाद

भाजयुमो जामगांव आर मंडल की नई कार्यकारिणी ने जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक से लिया आशीर्वाद जामगांव आर ; भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जामगांव आर मंडल...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है