विरोध और समर्थन के बीच जिले में दो जगह शासकीय शराब दुकान संचालित

Advertisement

पाटन,कुम्हारी 14 अक्टूबर : पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तीन जगह शराब दुकान खोलने की शासन द्वारा प्रस्तावित है। जिसमें अमलेश्वर ,आसोगा और कुम्हारी कुगदा है।जिसमें से कुम्हारी और आसोगा की शराब दुकान संचालित हो गई है। और नगर पालिका अमलेश्वर की शराब दुकान अभी स्थगित किया गया है। हालांकि ग्रामीणों के द्वारा इसका विरोध किया गया था और वही कुछ ग्रामीणों के द्वारा समर्थन भी किया गया था।

आज 14 अक्टूबर को कुकदा वार्ड पार्षद ओमकार मारकंडे भाजपा एवं वार्ड पार्षद 21 प्रमोद चंद्राकर कांग्रेस के संयुक्त नेतृत्व में कुकदा नगर वासी की उपस्थिति में जिला कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर को ग्राम कुकदा में नया शराब भट्टी 11अक्टूबर को खोल दिया गया है। जिसे बंद करने के विरोध में ज्ञापन सौंपने गए थे। इसके पहले माननीय सांसद दुर्ग श्री विजय बघेल के पास इसी ज्ञापन को 8 अक्टूबर को शराब भट्टी ना खोली जाए को लेकर गए थे फिर भी शराब भट्टी को खोल दिया गया इसके विरोध में माननीय कलेक्टर को आज ज्ञापन सोपा गया है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नव दिवसीय श्री मन्मानस महायज्ञ का निकला कलश यात्रा, किया गया प्रायश्चित पूजन

* नव दिवसीय श्री मन्मानस महायज्ञ प्रथम दिवस कलश यात्रा, प्रायश्चित पूजन किया गया... पाटन: क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर (घुघुवा क) में श्री मंगल मूर्ति मारुती...

प्रदेश की 69 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा महतारी वंदन योजना का लाभ- कल्पना नारद साहू

* अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त आज होगी जारी... * सीएम विष्णु देव साय बस्तर से महिलाओं के खातों में...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है