अजय का हुआ सीएसईबी में इंजीनियर पद के लिए चयनित परिवार में खुशी का माहौल

Advertisement

रानीतराई 09 अगस्त  : पाटन ब्लाक अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कौही के निवासी अजय कुमार देवांगन पिता डोमेंद्र कुमार देवांगन का छत्तीसगढ़ सीएसईबी 2023 के परीक्षा में सातवां स्थान प्राप्त कर इंजीनियर के लिए चयनित हुए हैं। अजय देवांगन शुरु से ही मेघावी छात्र रहे है इनका प्रारंभिक शिक्षा शासकीय प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला कौही में हुआ है वही हाईस्कूल और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की शिक्षा लक्ष्मी बाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानीतराई से ग्रहण की है। सरकारी स्कूल में पढ़ कर इस बच्चे ने जो गांव का नाम रोशन किया है वो बहुत बड़ी उपलब्धि है। जिससे परिवार में खुशी का माहौल है। माता पिता सहित परिवार के लोगों ने अजय को हार्दिक बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना कर आशीर्वाद प्रदान किया है। साथ ही इस उपलब्धि के लिए ग्राम पंचायत का गौरव बढ़ाने के लिए क्षेत्र के जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, जनपद पंचायत पाटन के सभापति रमन टिकरिहा ग्राम पंचायत कौही के प्रथम नागरिक श्रीमती मनोरमा टिकरिहा ने बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की है। उक्त जानकारी उनके चाचा भानुप्रताप देवांगन ने PKG NEWS से शेयर की है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

ग्राम सावनी के प्रतिनिधिमंडल ने की कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से सौजन्य भेंट

* कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से ग्राम सावनी के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात... * सावनी के पंचायत प्रतिनिधियों ने रखी विकास कार्यों की मांग,...

पाटन में सुशासन तिहार का आयोजन, गर्भवती महिलाओं को बांटा पोषण आहार

* पाटन में सुशासन तिहार का आयोजन, 27 विभागों ने सुनी जनता की समस्याएं... * अध्यक्ष योगेश निक्की भाले और सीएमओ हेमंत वर्मा ने जनता...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है