कौही मंदिर में कल निकलेगी महाप्रभु की रथ यात्रा, पूरे गांव की करेगी भ्रमण

Advertisement

रानीतराई 06 जुलाई : दुर्ग जिला अंतर्गत पर्यटन स्थल खारू नदी के तट में बसे महाकाल के नगरी कौही मंदिर में 07 जुलाई को भगवान जगन्नाथ के भव्य रथ यात्रा निकलेगी जिसकी तैयारी श्री महाकाली श्री हनुमान मंदिर परिषद् के सदस्यों के द्वारा किया जा रहा है।

परिषद् के अध्यक्ष योगेश्वर साहू ने पाटन के गोठ रिपोर्टर करन साहू से चर्चा करते हुए कहा कि भगवान जगन्नाथ की यात्रा पूरे गांव का भ्रमण कर वापस मंदिर प्रांगण में विराम होगा। यात्रा के दौरान दर्शनार्थियों को महाप्रभु का भोग प्रसाद दिया जायेगा आपको बता दें कि इस यात्रा में प्रभु जगन्नाथ सुभद्रा और बलभद्र सवार होकर अपनी मौसी के घर जाते है मान्यता है की जो भी भक्तजन रथ यात्रा में रथ को खींचते हुए भजन कीर्तन करते है उन्हे पुनर्जन्म से मुक्ति मिलती है। इस अवसर पर परिषद् के सदस्यों सहित आस पास के ग्रामीण सहित ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है