विजय बघेल आज तर्रा में, मुवाजे राशि का करेंगे चेक वितरण

Advertisement

जामगांव (एम) 6 जुलाई : पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले नगर  पालिका अमलेश्वर, ग्राम पंचायत तर्रा एवं गुजरा के किसानों को आज 6 जुलाई को भू अर्जन प्रभावित किसानों को मुआवजा राशि की चेक वितरण दुर्ग लोक सभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद विजय बघेल के द्वारा दोपहर 3:00 बजे प्रदान किया जाएगा। आपको बता दें की सड़क निर्माण में जिन किसानों की जमीन प्रभावित हुई है उन किसानों को मुआजे की राशि का चेक वितरण किया जाना है। जिसकी तैयारी ग्राम पंचायत तर्रा में किया जा रहा है।

उक्त जानकारी ग्राम पंचायत के सरपंच डॉ योगेश चंद्राकर ने पाटन के गोठ रिपोर्टर करन साहू से शेयर करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य हर्षा लोकमनी चंद्राकर सहित भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सहित ग्राम पंचायत के उप सरपंच पंच उपस्थित रहेंगे। श्री चंद्राकर ने आगे कहा कि वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं का भी सम्मान सांसद के द्वारा किया जायेगा।

 फेसबुक से जुड़े 

तत्पश्चात श्री बघेल 4:00 बजे विधान सभा स्तरीय मतदाता अभिनंदन यात्रा में शामिल होने पाटन पहुंचेंगे जहां खूबचंद बघेल सभागार में मतदाताओ का अभिनंदन करेंगे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है