दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय में हुआ योग दिवस का आयोजन,बताया योग का महत्व

Advertisement

पाटन  21 जून : दुर्ग जिला अंतर्गत दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय रानीतराई में योग पर केंद्रित कार्यक्रम संपन्न हुआ ।योग हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है इसके नियमित अभ्यास से कई स्वास्थ्यगत लाभ हो सकते हैं , मुख्य रूप से योग हृदय संबंधी स्वास्थ्य में वृद्धि और मांसपेशियों की ताकत में सुधार करता है। इसी उपलक्ष्य में दशम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम स्व. दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय रानीतराई में मनाया गया ।

कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी सूची रेणुका वर्मा द्वारा किया गया जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों तथा सहायक प्राध्यापकों ने वज्रासन, ताड़ासन, सूर्य नमस्कार, भुजंगासन, बालासन, शवासन, भस्त्रिका प्राणायाम, अनुलोम विलोम प्राणायाम, कपालभाती प्राणायाम भ्रामरी प्राणायाम आदि का अभ्यास किया तथा कार्यक्रम में समस्त विद्यार्थियों एवं सहायक प्राध्यापकों को योग के दैनिक प्रयोग हेतु शपथ भी दिलवाया गया।महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने योग दिवस के अवसर पर ऑनलाइन नारा लेखन प्रतियोगिता में भाग लिया।

 फेसबुक से जुड़े 

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आलोक शुक्ला ने अपने उद्बोधन में योग साधना को बेहतर स्वास्थ्य आत्मज्ञान तथा मोक्ष प्राप्ति का माध्यम बताया। कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक श्री चंदन गोस्वामी डॉ. रश्मि महिश्वर, सुश्री भारती गायकवाड, श्रीमती शगुफ्ता सिद्दीकी, श्रीमती अंबिका ठाकुर बर्मन, श्रीमती आराधना देवांगन एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है