अधुरा पुलिया निर्माण से राहगीर है परेशान, ज़िम्मेदार है मौन

Advertisement

कुम्हारी 10 जून : पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत परसदा रेल्वे फाटक से रेल लाइन तक किनारे किनारे बने सड़क जो चंदनडीही होते हुए रायपुर एवं कुम्हारी टोल प्लाजा को क्रास कर नगर में प्रवेश करता है उसी मार्ग पर रेल्वे लाईन बृज के पास बने पुलिया अधुरा बना हुआ है, जो साल भर से किसी भी जिम्मेदार को नजर नहीं आ रहा है।

आपको बता दे कि साल भर पहले उक्त सड़क चौड़ीकरण होने के बाद कार्य पूर्ण कर ठेकेदार अधुरा पुलिया छोड़ कर चले गए है। किस कारण से उक्त कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है ये तो पीडब्ल्यूडी विभाग और ठेकेदार को ही पता होगा लेकिन आम नागरिक इस समस्या से गुजर रहा है, किसी को आम नागरिक के आवागमन के चिंता क्यों नहीं है। कारण जो भी हो जल्द ही पुलिया का निर्माण कार्य शुरू पूर्ण करना चाहिए। जिससे लोगो को आवागमन में सुविधा हो। राज्य में  सत्ता परिवर्तन हुए 6 माह हो गया है फिर भी अधूरे निर्माण की ओर ज़िम्मेदार की का ध्यान नहीं है। राहगीर हो रहे है परेशान।

 फेसबुक से जुड़े 

आपको जानकारी होगा की पिछले बरसात में लोगो को बहुत ज्यादा तकलीफ हुई है कई बार पुलिया के नीचे से बने एप्रोच रोड में गाड़ी फंसी है जिससे आवागमन प्रभावित हुई है।इस वर्ष भी यही स्थिति बनने वाली है क्योंकि आज भी पुलिया का निर्माण अधुरा नजर आ रहा है और जिम्मेदार मौन साधे हुए है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है