आयुष्मान आरोग्य मंदिर चरोदा द्वारा पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कर दिया, डेंगू से बचाव के संदेश

Advertisement

चरोदा 5 जून : नगर निगम भिलाई 3 चरोदा अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर चरोदा में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण किया किया गया। पर्यावरण के संरक्षण के लिए पेड़ लगाने का संदेश दिया गया। पेड़ का हमारे जीवन के महत्व और इसके ना होने से भविष्य में आने वाली समस्या के बारे में जानकारी दिया गया।

 फेसबुक से जुड़े 

तत्पश्चात आयुष्मान आरोग्य मंदिर चरोदा के ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक यशवंत साहू और संयोजिका वर्षा सुल्लेरे, शांत पाटिल के द्वारा मलेरिया और डेंगू से बचाव के लिए घर सर्वे रैली किया गया। जिसमें बताया गया की। घरों में मच्छर दानी का उपयोग करे।
घर में आसपास पानी का जमाव ना होने दे घर में रखे कुलर का नियमित सफाई करे , टायर खाली डिब्बे में पानी जमा ना होने दे । नालियों और गड्ढों में मिट्टी का तेल और जला हुआ ऑयल डालने के बारे में बताया गया। जिसमें मितानिन अन्नपूर्णा साहू के साथ कुसुम साहू, ललिता,सरस्वती,रामेश्वरी,मालती,विमला, कुंती सहित अन्य उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है