समर कैंप में निखर रही है बच्चो को प्रतिभा, मानव उत्थान सेवा समिति का अनुकरणीय प्रयास/ हर्षा चंद्राकर

Advertisement

पाटन 24 मई । ब्लॉक के ग्राम महुदा में मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वाधान में समर कैंप का आयोजन किया गया।सर्वप्रथम पूजा अर्चना कर सतपाल महाराज जी की चित्र पर माल्यार्पण किया गया, उसके पश्चात बच्चों के लिए विविध रचनात्मक व कलात्मक गतिविधियां संचालित की गई।आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में नवीन कलात्मक व रचनात्मक ज्ञान का बढ़ाते हुए बच्चों के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक विकास करना। समर कैंप के माध्यम से बच्चों को योग, प्राणायाम प्रश्नोत्तरी,भाषण,कहानी, राजनात्मक लेखन, नृत्य एवं संगीत, खेल, फिटनेस जैसी अन्य रचनात्मक गतिविधियां सिखाई गई। उसके बाद सभी बच्चों को इनाम भी दिया गया।

 फेसबुक से जुड़े 

समर कैंप आयोजन का मुख्य अतिथि श्रीमती हर्षा लोकमणी चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य थीं। उन्होंने कहा की समाज में इस तरह के आयोजन से ग्रामीण बच्चो में छिपी प्रतिभा सामने आती है। मानव उत्थान सेवा समिति लगातार सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ हिस्सा लेता है। इस संस्था द्वारा मानव सेवा धर्म को ही सर्वोपरि माना जाता है।

इस अवसर पर मानव उत्थान सेवा समिति केमहात्मा दिप्ति बाई जी, शुभम पटेल सेवा दल के प्रांतपाल, निधि साहू जिला प्रमुख, सीमा गंजीर स्टेट कोआर्डिनेटर मानव सेवा दल , प्रधान सेवक टिकट साहू, धनेश्वरी रेंगे उप प्रधान सेवक, ज्योति साहू मानव सेवा दल के सदस्य उमेश साहू, हुलास साहू,डामन पटेल,कमल पटेल,नंद पटेल, बैशाखू पटेल,लक्ष्मण सिंहा,धर्मेंद्र सिंगौर,ओम प्रकाश साहू, कामता पटेल, मधुकांता साहू ,भागवत पटेल,अजय यादव आदि उपस्थित थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है