बड़ी खबर: शिव महापुराण कथा के पहले दिन 26 मई को निकलेगी भव्य कलश यात्रा

Advertisement

अम्लेश्वर 19 मई :  श्री हटकेश्वर नाथ महादेव के असीम कृपा से नगर पालिका अम्लेश्वर मे शिवमहापुराण कथा का आयोजन 27 मई से 2 जून तक किया जा रहा है। कथावाचक अंतर्राष्ट्रीय पंडित श्री प्रदीप मिश्रा जी होंगे जो अपने श्रीमुख से नगर में शिव महापुराण कथा का प्रवाह करेंगे।आपको बता दे कि 26 मई को शाम 4 बजे श्री हटकेश्वर महादेवघाट से भव्य कलश यात्रा निकलेगी जो पुरे नगर को भ्रमण कर कथा स्थल में समापन होगा। जिसमे हजारों शिवभक्त शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार 26 मई को ही पंडित श्री प्रदीप मिश्रा जी का भी आगमन होगा जिसका भव्य स्वागत मोनू साहू जिला पंचायत सभापति, पवन खंडेलवाल ,विशाल खंडेलवाल , वंदना खंडेलवाल,सागर खंडेलवाल समाज सेवी आयोजक गण के नेतृव में किया जाएगा।

 फेसबुक से जुड़े 

कथा की तैयारी और व्यवस्था को लेकर आज 19 मई को महत्वपूर्ण बैठक किया गया। जिसमे उपस्थित शिवभक्तों को जानकारी दिया गया कि 25 मई को और बैठक किया जाएगा जिसमे सभी कार्यकर्ता को पास और बेच दिया जाएगा और 26 मई को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमे हजारों महिलाएं सिर पर कलश धारण कर शामिल होंगे ।वैसे तो रोज मीटिंग कर व्यवस्था पर कार्य किया जा रहा है।

मीटिंग को संबोधित करते हुए मोनू साहू ने कहा कि किसी भी शिव भक्त को परेशानी न हो जिसके लिए पार्किंग व्यवस्था ग्रीन आर्मी के द्वारा किया जाएगा, पानी के लिए पाइप लाइन बिछाई गई है। वुड आइलैंड कालोनी में भोजन की व्यवस्था किया गया है, 55 एकड़ के पावन भूमि में शिव महापुराण कथा पंडाल लगाया जा रहा है। लगभग 40 एकड़ में पार्किंग की व्यवस्था किया गया है। शिवभक्तों की कथा स्थल में जाने के लिए 8 प्रवेश द्वार बनाया गया है। सभी लोगो को अपना कार्यक्रम समझ कर व्यवस्था को दुरुस्त करना है संभालना है।

मौके पर  जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू,जिला पंचायत  सदस्य हर्षा चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष रामबाई गजानंद सिन्हा,पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश ठाकुर, तहसील साहू समाज के अध्यक्ष दिनेश कुमार साहू, कुर्मी समाज पाटन राज प्रधान युगल किशोर, लोकमनी चंद्राकर, जनपद सभापति दिनेश साहू, रूपचंद साहू, संदीप मिश्रा, सतनामी समाज के तहसील अध्यक्ष संत राम कुर्रे, सुरेंद्र साहू पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पं रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर सहित अन्य जनप्रतिनिधी और समाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

व्यवस्था के प्रभारियों से समाज सेवी बसंत अग्रवाल ने जानकारी लेकर विभागो का जिम्मेदारी सौंपी गई। चिकित्सा विभाग ,पानी की व्यवस्था, भोजन की व्यवस्था, आवास व्यवस्था, पेय जल टैंकर व्यवस्था सहित अन्य पर विस्तार से चर्चा कर आगामी बैठक तक दुरुस्त करने की बात कही गई।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है