पिता की स्मृति में जीतेश वर्मा ने जरूरत मंद प्रतिभाशाली बच्चों के लिए की आर्थिक सहायता

Advertisement

पाटन 19 मई : छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज पाटन राज के अंतर्गत आने वाले ग्राम गुजरा निवासी जीतेश कुमार वर्मा ने अपने प्रथम पुत्री रत्न अनन्या वर्मा की प्राप्ति पर अपने पिता स्व तुलसी राम वर्मा की स्मृति में समाजिक जरूरत मंद गरीब परिवार की लड़कियों की शादी प़ढाई में सहयोग के लिए 10000 रुपए का चेक राज प्रधान युगल किशोर आडिल को सौपा जीतेश वर्मा जनपद पंचायत पाटन में बाबू है पूर्व में जीतेश कुमार वर्मा मनवा कुर्मी समाज में कार्यकारिणी सदस्य रहते हुए कई जरूरत मंद लडकियो की शादी कई शोक से पीड़ित परिवार और जरूरत मंद बच्चो की पढ़ाई में सहयोग प्रदान करते आया है विगत दिनों पाटन राज प्रधान युगल किशोर आडिल ने अपने स्वजातियों के साथ प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं से मिलकर बधाई दिया साथ ही उनके आगे की प़ढाई पर उनसे चर्चा किया था। कई परिवार ऐसे है जिनके आर्थिक हालात अच्छे नही है बच्चे काफी प्रतिभाशाली है और आर्थिक हालात अगर उनके प्रतिभा को आगे आने में बाधा बनता है तो ये उचित नही है ऐसे समय में मनवा कुर्मी समाज पाटन राज का हर स्वजातीय उनके साथ खड़ा है हमारा समाज काफी जागरूक है हम शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में व्यापक काम करेगे ताकि हमारा आने वाला पीढ़ी स्वस्थ्य रहे और शिक्षित होकर समाज परिवार और देश का नाम रोशन करे । जरूरत मंद बच्चो के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान करने पर स्वजातीय बंधुओ ने जीतेश कुमार वर्मा का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया।

स्वागत करने वालो में राज प्रधान युगल किशोर आडिल, राकेश आडिल ,विपिन बंछोर, अभिषेक वर्मा ,निक्कू, जवाहर नायक, केदार कश्यप, दानेश्वर वर्मा ,सुनील वर्मा, संतोष वर्मा, रिंकू वर्मा, काजल वर्मा, मनोज वर्मा ,दुष्यंत वर्मा, बाबा वर्मा, आशीष बंछोर, रामचंद्र वर्मा ,आलोक वर्मा ,नेतराम वर्मा ,यशवंत वर्मा ,लूकेश वर्मा ,पल्लवी वर्मा शामिल थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है