बिहान के महिलाएं हुई दुर्घटना का शिकार, कौन है जिम्मेदार

Advertisement

झीट 24 अप्रैल : दुर्ग लोक सभा क्षेत्र अंतर्गत पाटन विधान सभा क्षेत्र में जनपद पंचायत पाटन के तत्वधान में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय एक कार्यक्रम का आयोजन ग्राम मर्रा में हुआ। जंहा कार्यक्रम में सामिल होने उत्तर पाटन के बिहान समूह की महिलाएं पिकप में सवार होकर असुरक्षित जा रहा था।जो जामगांव एम और तर्रा के बीच अनियंत्रित हो कर पलट गई जिसमे सवार 25 महिलाओं समेत दो बच्चे घायल हो गया वही 13 लोगो को दुर्ग जिला अस्पताल और मेकाहारा रायपुर रिफर किया गया है । वही दुर्घटना के कारण को जानने अम्लेश्वर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

 फेसबुक से जुड़े 

आपको बता दे कि बिहान के महिलाएं इस तरह असुरक्षित खुले गाड़ी में पिकप में क्यों जा रही थी। बंद गाड़ी में यदि सफर किया होता तो शायद घटना नहीं होती बड़ी बात यह है की इसकी जिम्मेदार कौन है। इतना बड़ा हादसा हुआ है उसका ऐसा कहना है लोगो का।इस तरह असुरक्षित सफर करने के लिए किसने आदेश दिया। घायल हुए बिहान के सभी महिलाएं झीट, उफरा, महुदा, सांकरा,खम्हारिहा, कोपेडिही,रूही की थी। लोगो का यह भी कहना है की रोजी मजदूरी करने वाली इस बिहान के महिलाओं का अब कौन लेगा सुध उन घायल महिलाओं का क्या होगा कौन देख रेख करेगा अब आ बैल मुझे मार की कहावत मुहाहरे के अनुसार परिजन काटेंगे के अस्पताल के चक्कर।

वही पाटन के गोठ रिपोर्टर करन साहू ने जनपद पंचायत पाटन के मुख्यकार्यपालन  अधिकारी से भी जानकारी ली तो सर ने कहा की इस तरह असुरक्षित बिहान के महिलाओं को नहीं आना था मुझे जानकारी होता की महिलाएं पिकप में सवार होकर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में आ रही है तो मैं मना कर देता वैसे अपने अपने साधन में आने के लिए बोला गया था। इस तरह असुरक्षित गाड़ी में नही। 25  बिहान के महिलाएं घायल हो गई है तो अपने स्तर में मैनेज करने का प्रयास करेगें।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

बघेरा की पिंकी यादव और “महतारी वंदन योजना”

* बघेरा के पिंकी यादव की "सफलता की कहानी"... * ’राहत की किश्त’ बनी महतारी वंदन योजना की राशि... दुर्ग:  छत्तीसगढ़ सरकार की ’महतारी वंदन योजना’...

मां कर्मा की 1010वीं जयंती व सामूहिक विवाह को लेकर साहू समाज की बैठक संपन्न, 25-26 अप्रैल को भरर में होगा आयोजन

* भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती व सामूहिक विवाह को लेकर साहू समाज की बैठक, 25-26 अप्रैल को भरर में होगा आयोजन... * भरर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है