जोहार छत्तीसगढ़ के जिला अध्यक्ष मधुकांत साहू ने घायल व्यक्ति को पहुंचाया अस्पताल

Advertisement

पाटन 12 मार्च : जिलाध्यक्ष ने अदा किया इंसानियत का फर्ज ,रात में सुनसान जगह पर घायल पड़े व्यक्ति को पहुचाया अस्पताल, मिली जानकारी के अनुसार तरेगांव जिला बालोद निवासी सतीश मंडावी पाटन में रहकर सड़क निर्माण में मजदूरी करता है, रात को लगभग 10 बजे दोपहिया वाहन से बठेना से पाटन की ओर आ रहा था।तभी उसकी गाड़ी अचानक किसी पत्थर से टकराई और अनियंत्रित होकर गिर गई, पत्थर में टकराने की वजह से सतीश मण्डावी के सिर व मुह से खून निकल रहा था।

तभी वंहा से गुजर रहे ” जोहार छत्तीसगढ़ ” पार्टी के दुर्ग जिलाध्यक्ष मधुकांत साहू ने मानवता का मिसाल देते हुवे पहले 112 को कॉल किया लेकिन सुविधा नई मिल पाई।तो फिर वहा से गुजर रहे अन्य लोगों से सहयोग मांगा लेकिन रात होने की वजह से किसी ने ध्यान नहीं दिया घायल की नाजुक स्थिति को देखते हुए मधुकांत साहू जी ने खुद अपने हाथों से घायल को उठाकर अपनी कार में बैठाए और पाटन के सरकारी अस्पताल में इलाज करवाया फिलहाल मरीज की हालत ठीक बताई जा रही है।
जिलाध्यक्ष महोदय ने कहा कि पुलिस कार्यवाही के डर से लोग दुर्घटनाग्रस्त लोगों की मदद नहीं करते जबकि ऐसा कुछ नहीं है।
पुलिस प्रशासन तो हमारी सुरक्षा के लिए है परेशान होने की आवश्यकता नहीं खुलकर लोगों का सहयोग करें। मानव सेवा ही माधव सेवा है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है