महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के लिए 3 मार्च रविवार को खुलेंगे सभी बैंक

Advertisement

कलेक्टर के निर्देशानुसार अग्रणी बैंक के प्रबंधक ने जारी किया आदेश

दुर्ग, 02 मार्च 2024/महतारी बंदन योजना के तहत बैंक खाते से आधार लिंक एवं डीबीटी सक्रिय करने के लिए केवल महिलाओं के लिए 3 मार्च रविवार को जिले के सभी बैंक खुलेंगे। महिलाओं की सुविधा के लिए कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार अग्रणी बैंक (बैंक ऑफ बड़ौदा) के प्रबंधक ने जिले में स्थित सभी बैंकों को रविवार को खोलने आदेश जारी कर दिया है। अग्रणी बैंक प्रबंधक ने जिले में स्थित सभी बैंकों के क्षेत्रीय प्रबंधक, नोडल अधिकारी, मुख्य प्रबंधक एवं शाखा प्रबंधक को परिपत्र जारी कर सभी बेकर्स से अनुरोध किया गया है कि महतारी वंदन योजनांतर्गत आधार लिंक एवं डीबीटी सक्रिय करने के लिए रविवार 3 मार्च 2024 को बैंक शाखा खोलना सुनिश्चित करें और रविवार को बैंक शाखाआें में कितने महिलाओं का बैंक खाते से आधार लिंक एवं डीबीटी सक्रिय किया गया है, इसकी जानकारी समस्त बैंक शाखायें 3 मार्च को ही कार्य दिवस की समाप्ति के बाद अग्रणी बैंक कार्यालय को ईमेल के माध्यम से भेजना सुनिश्चित करें।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है