नगर पालिका परिषद के संभावित प्रत्याशियों के नाम पढिए पूरी खबर सिर्फ PKG NEWS न्यूज़ पर

Advertisement

अमलेश्वर 25 अक्टूबर : दुर्ग जिला अंतर्गत आने वाले नगर पालिका अमलेश्वर में इस बार जनता से चुने हुए जनप्रतिनिधि होंगे। आपको बता दें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के शासन काल में नगर पालिका परिषद गठन कर अध्यक्ष उपाध्यक्ष के पद सहित पार्षदो को मनोनीत किया गया था। जो साल भर चला उसके बाद जैसे ही सत्ता परिवर्तन हुआ तब से प्रशासक के रूप में नगर पालिका परिषद अमलेश्वर का संचालन एसडीएम पाटन के द्वारा किया जा रहा है। हालांकि मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित पालिका के टीम निर्देशानुसार पालिका के कार्य को संचालित कर रहे हैं। आने वाले समय में पालिका परिषद की चुनाव होना है जिसमें भाजपा और कांग्रेस के अध्यक्ष पद के संभावित पार्टी वार उम्मीदवार के नाम है।

भाजपा से कैलाश यादव मगरघटा,फेरहा राम धिवर अमलेश्वर, दयानंद सोनकर अमलेश्वर ,मोहन साहू युवा मोर्चा अमलेश्वर, धर्मेंद्र सोनकर खुड़मुड़ा, दुर्गेश सोनू साहू।

वही कांग्रेस से मोरध्वज उर्फ मोनू साहू डीह बस्ती, पूर्व उपाध्यक्ष उमेश साहू डीह बस्ती, महेंद्र साहू अमलेश्वर, धर्मेंद्र साहू अमलेश्वर की प्रबल दावेदारी की जा रही है।

भाजपा और कांग्रेस के सभी संभावित प्रत्याशी अपने-अपने स्तर पर अभी से प्रचार प्रसार और शक्ति प्रदर्शन के रूप में बैनर पोस्टर चौक चौराहा पर लग रहे हैं। अब देखना यह है कि किसकी किस्मत बुलंद होती है और कौन नगर पालिका अमलेश्वर का प्रथम निर्वाचित अध्यक्ष पद पर आसीन होती हैं। वैसे कांग्रेस गुटों में बटी हुई है। और बीजेपी में भी खींचतान जारी है। ऐसे में किसको हार का मुख देखना पड़ेगा यह आने वाले समय ही बताएगा।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

17 वर्षीय रोहन कृष्ण महाराज सुना रहे देवी भागवत कथा, नारायणपुर में भक्ति का माहौल

* नारायणपुर (घुघुवा क) में महायज्ञ के साथ मात्र 17 वर्षीय रोहन कृष्ण महराज की देवी भागवत विशेष आकर्षण का केंद्र... * 12 मार्च को...

नव दिवसीय श्री मन्मानस महायज्ञ का निकला कलश यात्रा, किया गया प्रायश्चित पूजन

* नव दिवसीय श्री मन्मानस महायज्ञ प्रथम दिवस कलश यात्रा, प्रायश्चित पूजन किया गया... पाटन: क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर (घुघुवा क) में श्री मंगल मूर्ति मारुती...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है