युक्तियुक्त करण में लगा ब्रेक, ब्लॉक के स्कूलों में बच्चों के अनुपात में नहीं है शिक्षक

Advertisement

रानीतराई 03 सितंबर : विकासखंड पाटन अंतर्गत शासकीय स्कूलों में इन दिनों  शिक्षक की कमी से जूझ रहे हैं नन्हे मुन्ने बच्चे एवं छात्र-छात्राएं। आपको बता दें ब्लॉक में कई ऐसे स्कूल है जिन स्कूलों में अनुपात के हिसाब से शिक्षकों की नियुक्ति शिक्षा विभाग के द्वारा नहीं की जा रही है। जुलाई और अगस्त महा बीत जाने के बाद भी बच्चों के अनुपात के अनुसार स्कूलों में शिक्षक नहीं है। यह मामला सिर्फ विकासखंड या जिला का नहीं है या मामला पूरे प्रदेश में है। जिसको व्यवस्था करने में विभाग ने नहीं दिखाई रुचि।

वही युक्तियुक्तकारण में भी शासन ने लगाया रोक अब इस स्थिति में कैसे होगा स्कूलों में सुचारू रूप से पढ़ाई लिखाई कई ऐसे स्कूलों हैं जहां अनुपात से ज्यादा भी शिक्षक पदस्थ है उन पर किस प्रकार की जाएगी व्यवस्था। क्या सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को मध्यान भोजन और न्योता भोज से ही मिलेगी बेहतर शिक्षा। न्योता भोज के कार्यक्रम में जाने वाले जनप्रतिनिधी ,आम नागरिक बच्चों से यदि कुछ पूछ लिए तो वह बच्चे बताने में भी हिचकते हैं और बता भी नहीं पाते हैं ऐसे में कैसे गढ़ेंगे अपना भविष्य सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले नन्हे मुन्ने बच्चे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है