कृषि विज्ञान केन्द्र की स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन

Advertisement

अम्लेश्वर, 20 अगस्त / कृषि विज्ञान केन्द्र पाहंदा (अ) दुर्ग द्वारा 20 अगस्त 2024 को कृषि विज्ञान केन्द्र के स्वर्ण जयंती वर्ष पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. विजय जैन ने बताया कि वर्तमान में देश में 731 कृषि विज्ञान केन्द्र किसानों के आय में वृद्धि हेतु निरंतर कार्य कर रहे है। भारत में पहला कृषि विज्ञान केन्द्र भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् द्वारा 21 मार्च 1974 को पुडुचेरी में किया गया था। छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में 27 कृषि विज्ञान केन्द्र स्थापित किये गये। दुर्ग जिले में कृषि विज्ञान केन्द्र पाहंदा (अ) दुर्ग की स्थापना वर्ष मार्च 2017 में हुई है। कृषि विज्ञान केन्द्र पाहंदा (अ) दुर्ग द्वारा प्रमाणिक जैविक खेती को बढ़ावा देने, धान फसल उत्पादन में लागत कम करने हेतु विभिन्न तकनीकों, महिला सशक्तीकरण, उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा, आय के अतिरिक्त साधन के रूप में बटेर पालन, मशरूम उत्पादन आदि को लघु उद्योग के रूप में स्थापित कर जिले के कृषकों के आय में वृद्धि हेतु प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र के अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित 35 कृषकों ने भाग लिया।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है