नगरपालिकाओं तथा त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2024-25 हेतु मतदाताओं को जागरूक करने जागव-वोटर जाबो कार्यक्रम का संचालन

Advertisement

दुर्ग 14 अगस्त / छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग नवा रायपुर द्वारा आगामी नगरपालिकाओं तथा त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2024-25 संपन्न कराये जाने हेतु जागव-वोटर जाबो कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता कार्य का प्रचार-प्रसार कर फोटोग्राफी संकलित किया जाना है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने नगर पालिकाओं एवं जनपद पंचायतों के अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला पंचायत दुर्ग हेतु उप संचालक पंचायत श्री काव्या जैन को एवं नगर पालिक निगम दुर्ग हेतु उपायुक्त श्री मोहेन्द्र साहू को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार नगर पालिका परिषद् कुम्हारी हेतु मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री नेतराम चन्द्राकर को, नगर पालिका परिषद् अहिवारा हेतु मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती सीमा बख्शी एवं सतीश यादव मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत धमधा हेतु श्री ओंकार ठाकुर मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत पाटन हेतु श्री सौरभ वाजपेयी मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत उतई हेतु श्री राजेन्द्र नायक मुख्य नगर पालिका अधिकारी, जनपद पंचायत दुर्ग हेतु श्री रूपेश कुमार पाण्डेय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत धमधा हेतु श्री किरण कौशिक मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत पाटन हेतु श्री मुकेश कोठारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। समस्त नोडल अधिकारियों को जाबो कार्यक्रम के तहत फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण/तैयारी कार्य का प्रचार-प्रसार करवाने सुनिश्चित करने कहा गया है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है