विद्यालय परिषद का गठन किया गया गठन कु.फिरदौस बनी शाला नायिका

Advertisement

रानीतराई 13 अगस्त : विकास खंड पाटन अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानीतराई में  विद्यालय परिषद का गठन किया गया तथा उन्हें शपथ दिलाई गई। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में सांस्कृतिक प्रभारी श्रीमती संगीता चंद्राकर के मार्गदर्शन में छात्र परिषद का गठन किया गया। जिसमें कु .फिरदौस शाला नायिका एवं कु .रश्मि वर्मा उप शाला नायिका चुनी गई। शाला छात्र अध्यक्ष के रूप में तरुण कुमार का चयन किया गया। इसी तरह कु भुवनेश्वरी क्रीड़ा सचिव, के. अंजली जोशी सांस्कृतिक सचिव, कु .रोशनी पांडे अनुशासन सचिव, कु .महिमा विज्ञान सचिव, कु .मिताली साहू साहित्यिक सचिव एवं सभी कक्षा के कक्षा कप्तान एवं उपकप्तान का चयन किया गया।

संस्था के प्राचार्य राकेश सिंह ठाकुर एवं समस्त स्टाफ द्वारा प्रार्थना स्थल पर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई एवं पूरे वर्ष विद्यालय को अनुशासित रहने हेतु शपथ दिलाया गया। इस अवसर पर संस्था की व्याख्याता ललित ठाकुर, श्रीमती विन्वा साहू, श्रीमती संध्या वर्मा, श्रीमती सोनालिका महतो, श्रीमती लीना बंछोर, श्रीमती कल्पना त्रिपाठी, श्रीमती मीना पासी, डॉक्टर नीरजा सचदेव , श्रीमती चित्रलेखा पटेल एवं विद्यालय की समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है