12 अगस्त को प्राचीन कुआं चरोदा से देवबलौदा तक विशाल कावड़ यात्रा निकलेगी

Advertisement

भिलाई 07 अगस्त : नगर निगम भिलाई चरोदा के वार्ड क्रमांक 21 चरोदा बस्ती के प्राचीन कुआं से जल लेकर शिव मंदिर देवबलोदा तक विशाल कावड़ यात्रा निकाला जाएगा। इस कांवड़ यात्रा में प्रमुख रूप से श्री चैतन्य बघेल उपस्थित रहेंगे।
विदित हो कि विगत दो वर्षों से महापौर श्री निर्मल कोसरे के नेतृत्व में चरोदा बस्ती से देवबलोदा तक कांवड़ यात्रा का निकाला जा रहा है। इस वर्ष भी 12 अगस्त को कावड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा ,जिसकी तैयारी को लेकर सबको जिम्मेदारी बांटी गई। इस वर्ष के कावड़ यात्रा में विशाल शिवलिंग एवं भगवान शंकर की झांकी आकर्षण का केंद्र होगा।
कावड़ यात्रा प्रात 10:00 बजे चरोदा बस्ती के 100 साल पुराना कुआं में पूजा अर्चना कर जल लेकर शिव मंदिर देवबलोदा के लिए निकलेगी, जो कि चरोदा बस स्टैंड, पंचशील नगर, पदुम नगर, सिरसा गेट चौक, जी केबीन से होते हुए देवबलोदा में अभिषेक के साथ शिव मंदिर में जल अर्पण किया जाएगा। तत्पश्चात कावड़ यात्रियों को भोग प्रसादी वितरण किया जाएगा।
कावड़ यात्रियों का जगह-जगह स्वागत किया जाएगा चरोदा बस स्टैंड में व्यापारी प्रकोष्ठ के द्वारा, स्टेट बैंक के पास ब्रह्मकुमारी बहनों द्वारा, काली मंदिर के पास, पदुमनगर गेट के पास, सिरसा गेट चौक में मुस्लिम समाज द्वारा, जी केबीन में एवं देवबलोदा पहुंचने पर वहां के नागरिकों द्वारा स्वागत किया जाएगा।
इस बार के कावड़ यात्रा में शामिल होने के लिए नगर निगम भिलाई चरोदा के सभी वार्डों के लोगों में काफी उत्साह है, जिसकी तैयारीयों को लेकर आयोजन से जुड़े हुए पदाधिकारी एवं सहयोगी साथियों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंप गई है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

बघेरा की पिंकी यादव और “महतारी वंदन योजना”

* बघेरा के पिंकी यादव की "सफलता की कहानी"... * ’राहत की किश्त’ बनी महतारी वंदन योजना की राशि... दुर्ग:  छत्तीसगढ़ सरकार की ’महतारी वंदन योजना’...

मां कर्मा की 1010वीं जयंती व सामूहिक विवाह को लेकर साहू समाज की बैठक संपन्न, 25-26 अप्रैल को भरर में होगा आयोजन

* भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती व सामूहिक विवाह को लेकर साहू समाज की बैठक, 25-26 अप्रैल को भरर में होगा आयोजन... * भरर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है