बजट में किसानों के समुचित विकास के प्रावधान ,स्टार्ट अप को बढ़ावा देने से युवा कृषि क्षेत्र से जुड़ेंगे/ मोरध्वज साहू

Advertisement

करन साहू, पाटन 25 जुलाई : वृताकार सेवा सहकारी समिति एवं धान खरीदी केंद्र सेलुद के पूर्व प्राधिकृत अध्यक्ष मोरध्वज साहू ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा की केंद्र की राजग सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले पूर्ण बजट का स्वागत करते हुए कहा कि केंद्र के मोदी सरकार ने कृषि क्षेत्र में तकनीक और विकास के साथ-साथ प्राकृतिक खेती पर जोर दिया है। कृषि क्षेत्र की उत्पादकता और क्षमता को अपनी सर्वोपरि प्राथमिकता में रखकर कृषि क्षेत्र के लिए डेढ़ लाख करोड़ रुपए के पैकेज का एलान करके किसानों की समृद्धि का पथ प्रशस्त किया है।

श्री साहू ने कहा कि केंद्र सरकार 109 उच्च पैदावार वाली फसलों पर फोकस करते हुए दलहन, तिलहन और सब्जियों की उत्पादकता बढ़ाने पर भी ध्यान दे रही है और 1 करोड़ किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना भी केंद्र सरकार का लक्ष्य है। खेती में एफपीओ और स्टार्ट अप को बढ़ावा देने का संकल्प व्यक्त करता केंद्र सरकार का बजट स्वागत योग्य है।इस बजट में कृषि योजनाओं को और अधिक गति देने जो प्रावधान किए गए हैं उनका लाभ हमारे किसान भाइयों को मिलेगा।

 फेसबुक से जुड़े 

 

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है