अम्लेश्वर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए 8 लोगों की मजबूत और प्रबल दावेदारी

Advertisement

अम्लेश्वर 24 जनवरी : नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में नगरी निकाय चुनाव पहली बार संपन्न होना है।जहा दावेदारों की संख्या बढ़ गई है। वही भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टी के तरफ से प्रत्याशी की घोषणा नहीं होने के कारण दावेदारों की धड़कनें बढ़ गई है। आपको बता दें नगर पालिका अमलेश्वर के अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस से युवा नेता मोनू साहू जिला पंचायत सभापति ,पूर्व उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद उमेश साहू, समाजसेवी वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेंद्र साहू ,युवा नेता धर्मेंद्र साहू का नाम सबसे प्रबल दावेदार के रूप नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है। साथ ही सत्ता पक्ष के दावेदार के रूप में भाजपा से कैलाश यादव मंडल महामंत्री, युवा भाजपा नेता धर्मेंद्र सोनकर, युवा मोर्चा अध्यक्ष मोहन साहू, पूर्व सरपंच दयानंद सोनकर का नाम सबसे प्रबल दावेदार के रूप में नगर में देखी जा रही है। जिसकी चर्चा चौक चौराहा पर होने लगी है। फिर हाल अभी दोनों पार्टी से अध्यक्ष और 18 पार्षदों की टिकट फाइनल नहीं हुआ है। जिसके कारण संशय बना हुआ है।जल्द ही टिकट फाइनल होने के भी अनुमान लगाया जा रहा है। साथ ही दावेदारों की संख्या ज्यादा होने के कारण टिकट नहीं मिलने पर कई दावेदार बगावत करके निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भी नगरपालिका अध्यक्ष पार्षद के चुनाव लड़ने के मूड में हैं।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है