तांदुला में 46, खरखरा में 58, खपरी में 74 और गोंदली जलाशय में 27 प्रतिशत जल भराव

Advertisement

करन साहू, दुर्ग, 25 जुलाई / शिवनाथ नदी के कैचमेंट एरिया में विगत दिनों से लगातार बारिश होने तथा मोंगरा बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण शिवनाथ नदी के महमरा एनीकट के ऊपर 08 फीट पानी बह रहा है। विगत दिनों की तुलना में तांदुला नदी, खरखरा नदी व शिवनाथ के अन्य सहायक नालों में जल की स्थिति को देखते हुए अभी भी लोगों को सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

तांदुला जल संसाधन संभाग के कार्यपालन अभियंता श्री एस.के. पाण्डेय के अनुसार मोंगरा बैराज से 10 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। वर्षा की स्थिति बनी रही तो मोंगरा बैराज से और ज्यादा पानी छोड़ा जा सकता हैं। वर्तमान स्थिति में तांदुला जलाशय में 46 प्रतिशत, खरखरा जलाशय में 58 प्रतिशत, खपरी जलाशय 74 प्रतिशत व गोंदली जलाशय में 27 प्रतिशत जल भराव हो चुका है। आगामी दिनों में वर्षा की स्थिति बनी रही तो आने वाले दिनों में जलाशय के भराव में और बढ़ोत्तरी होगीl

 फेसबुक से जुड़े 

 

 

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है