एलकेजी के लिए 20 और कक्षा पहली के लिए 80 विद्यार्थियों का हुआ चयन

Advertisement

कुम्हारी 15 मई।  स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कुम्हारी शिक्षा सत्र 2024-25 हेतु विद्यार्थियों के कक्षा एलकेजी एवं कक्षा पहली में प्रवेश हेतु लॉटरी की प्रक्रिया शासन के नियमानुसार 15 मई बुधवार को विद्यालय प्रांगण में सभी पालकों एवं अभिभावकों की उपस्थिति में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कैलाश साहू विकासखंड शिक्षा अधिकारी धमधा एवं जयप्रकाश पांडे प्राचार्य स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय पांहदा (अ) के द्वारा लॉटरी निकलने का शुभारंभ किया गया। जिसमें शासन के नियमानुसार सभी पात्र और अपात्र बच्चों की सूची बनाई गई एवं पात्र बच्चों के माता-पिता द्वारा ही लॉटरी निकला गया। शासन के द्वारा निर्धारित आरक्षण का पालन करते हुए एलजी के लिए 20 सीट एवं कक्षा पहली के लिए 80 सीट का चयन किया गया। लॉटरी प्रक्रिया विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती लता रघु कुमार एवं मिडिल प्रधान पाठक श्रीमती शीतल नैयर के मार्गदर्शन पर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

सेजेस में प्रवेश हेतु लॉटरी की प्रक्रिया को प्रदर्शिता पूर्वक संपन्न करने के लिए कैलाश साहू एवं जयप्रकाश पांडे ने सभी शिक्षकों एवं सभी अभिभावकों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए नव चयनित बच्चों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है