विश्व योग दिवस पर खारुन ग्रीन्स कॉलोनी में भी हुआ योग शिविर बच्चों में दिखा उत्साह

Advertisement

करन साहू कुम्हारी 22 जून । खारुन ग्रीन कॉलोनी में भी “विश्व योग दिवस” मनाया गया। मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी लोगों ने कुबेरेश्वर महादेव धाम मंदिर प्रांगण में अपनी भागीदारी दी। सभी को मंजूलता तिवारी और रजत यादव ने योगा अभ्यास करवाया।

मुख्य रूप में महिलाएं और छोटे बच्चों ने योगा किया।
एसोसिएशन की अध्यक्षा श्रीमती मंजूलता तिवारी ने बताया कि खारुन ग्रीन कॉलोनी में हर वर्ष “विश्व योग दिवस” मनाया जाता है इसे हमे अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। हम सभी देश वासियों के लिए गर्व की बात है कि यह योगा विश्व को हमारे भारत की देन हैं। हर आयोजन को कॉलोनी का एसोसिएशन चाहे वह राष्ट्रीय स्तर का हो, राज्य स्तर का, चाहे धार्मिक स्तर का पर्व हो मिलजुलकर मनाया जाता है।
सचिव श्रीमति तृप्ति चंद्राकर ने बताया कि कोई भी पर्व या आयोजन हो जिसमे भले ही लोगों की तादाद कम हो , पर कॉलोनीवासियों के सहयोग से यह आयोजन हमेशा सफल ही होता है इस आयोजन में भी बच्चों में इस बात को साबित कर दिया। बच्चों का उत्साह सराहनीय रहा। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती मंजूलता कसेर, श्रीमती मंजू सिन्हा, ऐश्वर्या चंद्राकर, तनिष्का चंद्राकर, आराध्या चंद्राकर, आयुष पांडे, राहुल देवांगन, शुभम देवांगन एवं राहुल सिन्हा आदि ने अपनी भागीदारी देकर इसे सफल बनाया।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है