श्रम निधि सम्मान राशि का भी भुगतान दिवाली पूर्व करने की मांग / कमल वर्मा

Advertisement

रायपुर 22 अक्टूबर:  फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने सरकार से दिवाली पूर्व दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को श्रम निधि सम्मान की राशि का भुगतान समस्त विभाग, निगम, बोर्ड एवं अन्य शासकीय उपक्रम में कार्यरत कर्मचारियों को करने हेतु दिशा निर्देश जारी करने को मांग की है।ज्ञात हो कि सरकार द्वारा श्रम निधि सम्मान के लिए बजट प्रावधान करने के बाद भी कई विभाग शासन के आदेश का पालन नहीं कर रहे है। जिसके कारण कर्मचारियों में अनावश्यक आक्रोश व्याप्त है। दिवाली देश का प्रमुख त्यौहार है।हर परिवार को इसे महापर्व को धूमधाम से मनाने के लिए काफी आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।ऐसी दशा में कर्मचारियों को उनके वाजिब हक से वंचित किया जाना उचित नहीं है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व सरकार ने विधिवत लिखित आदेश जारी कर 4000 रु प्रतिमाह श्रम सम्मान निधि देने के निर्देश जारी किए थे । इन निर्देशों में स्पष्ट हवाला था कि जिन दैनिक वेतनभोगियों को नियमित पद के विरुद्ध रखा है उन्हें तो श्रम सम्मान निधि देना ही है परंतु जिन्हें नियमित पद ना होने पर भी आवश्यकता के कारण रखा गया है उनको भी परीक्षण कर श्रम सम्मान निधि देना है । इसके बावजूद भी कई विभागों ने वित्त विभाग से परामर्श के नाम पर विगत 14 से अधिक माह से भुगतान लटका रखा है । कमल वर्मा जी ने कहा है कि संवेदनशील साय सरकार अधिकतम 12 हज़ार प्रतिमाह पाने वाले इन कर्मियों को मानवता के आधार पर दीवाली पूर्व विभाग निगम मंडल सभी में प्रदान करने के स्पष्ट निर्देश देने की मांग की है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नव दिवसीय श्री मन्मानस महायज्ञ का निकला कलश यात्रा, किया गया प्रायश्चित पूजन

* नव दिवसीय श्री मन्मानस महायज्ञ प्रथम दिवस कलश यात्रा, प्रायश्चित पूजन किया गया... पाटन: क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर (घुघुवा क) में श्री मंगल मूर्ति मारुती...

प्रदेश की 69 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा महतारी वंदन योजना का लाभ- कल्पना नारद साहू

* अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त आज होगी जारी... * सीएम विष्णु देव साय बस्तर से महिलाओं के खातों में...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है