कुम्हारी पालिका में कौन होगा जनता के द्वारा निर्वाचित अध्यक्ष चौक चौराहा पर हो रही है चर्चा

Advertisement

कुम्हारी 17 नवंबर : दुर्ग जिला अंतर्गत नगर पालिका परिषद कुम्हारी में कौन होगा जन समुदाय द्वारा चुने हुए निर्वाचित अध्यक्ष जिसकी चर्चा अब चौक चौराहा पर होने लगी है। हालांकि अभी चुनाव आयोग ने नगर पालिका चुनाव की अधिसूचना जारी नहीं की है। फिर भी लोगों के जुबान पर अब आने लगा है कि जनता के द्वारा निर्वाचित कौन हो सकता है पालिका अध्यक्ष जिसकी चर्चा नगर वासी कर रहे हैं।

वहीं कांग्रेस अपने 5 साल के कार्यकाल में हुए विकास कार्य को लेकर के जनता के बीच जाने की तैयारी में हैं। हालांकि अध्यक्ष पद के दावेदार कौन होगा अभी स्पष्ट नहीं है। लेकिन जिस गति से कुम्हारी नगर का विकास भूपेश बघेल के शासनकाल में हुआ है। जिससे कांग्रेस कार्यकर्ता अपने आप को मजबूत मानकर जनता के बीच जाने के लिए तैयार है।

 फेसबुक से जुड़े 

वहीं भाजपा की कार्यकर्ता भी अपने कमर को कस लिए हैं। सत्ता परिवर्तन होने के बाद सक्रिय रूप से नजर आ रहे हैं। हालांकि नगर में अभी कोई विकास कार्य नजर नहीं आ रहा है छोटे-मोटे विकास कार्य को छोड़कर कोई बड़ा काम भाजपा के साल भर की सरकार ने नहीं किया है। यहां तक की अधूरे कार्य को भी पूर्ण कराने में भाजपा के कार्यकर्ता असफल नजर आ रहे हैं। चाहे हम परसदा रेलवे क्रॉसिंग से होते हुए टोल प्लाजा पहुंच मार्ग की बात करें या फिर परसदा से मगरघटा को जोड़ने वाली पुल की बात करें। वह अभी भी अधूरा है जो कब पूर्ण होगा इसकी खबर भी नहीं है। अब देखना यह है कि आने वाले समय में नगर पालिका के पार्षद और अध्यक्ष भाजपा के होंगे या कांग्रेस के होंगे यह चर्चा का विषय नगर में लोगो के बीच बना हुआ है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नव दिवसीय श्री मन्मानस महायज्ञ का निकला कलश यात्रा, किया गया प्रायश्चित पूजन

* नव दिवसीय श्री मन्मानस महायज्ञ प्रथम दिवस कलश यात्रा, प्रायश्चित पूजन किया गया... पाटन: क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर (घुघुवा क) में श्री मंगल मूर्ति मारुती...

प्रदेश की 69 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा महतारी वंदन योजना का लाभ- कल्पना नारद साहू

* अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त आज होगी जारी... * सीएम विष्णु देव साय बस्तर से महिलाओं के खातों में...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है