जमराव के दो पहलवानों ने संभाग स्तरीय कुश्ती में जीते स्वर्ण पदक, राज्य स्तर पर चयन

* जमराव के दो पहलवानों ने संभाग स्तरीय कुश्ती में जीते स्वर्ण पदक, राज्य स्तर पर चयन…
* संभागीय कुश्ती में जमराव का जलवा, लोकनाथ और अनिल ने जीते गोल्ड मेडल…

जमराव के दो पहलवानों ने संभागीय कुश्ती में जीता सोना-राज्य स्तर पर बनाई जगहपाटन। ग्राम पंचायत जमराव, विकासखंड पाटन के लिए गर्व का विषय है कि संभाग स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता दुर्ग में ग्राम के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

लोकनाथ साहू ने 35 किलोग्राम भार वर्ग तथा अनिल नन्हारे ने 52 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल कर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया।

देव कुमार निषाद बने निषाद समाज के अध्यक्ष,

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर ग्राम पंचायत जमराव की सरपंच श्रीमती जागेश्वरी भेष कुमार सोनकर ने दोनों पहलवानों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और लगन ने पूरे गांव को गौरवान्वित किया है। ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं भी अवसर मिलने पर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं।

सरपंच ने खिलाड़ियों के माता-पिता, परिवारजनों, प्रशिक्षकों एवं विद्यालय के शिक्षकों को भी इस सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दोनों खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर ग्राम जमराव, विकासखंड पाटन एवं जिला दुर्ग का नाम पूरे प्रदेश में रोशन करेंगे।

सभापति प्रणव शर्मा ने दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

सभापति प्रणव शर्मा ने पाटन जनपद क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की पाटन-दुर्ग। पाटन जनपद पंचायत...

बच्चों के भविष्य संवारने, शिक्षकों के साथ पालकों का सहयोग अपरिहार्य हैं- राजेन्द्र मारकण्डे शिक्षादूत

गुण्डरदेही। शुक्रवार 16 अक्टूबर को दशहरा अवकाश के पहले पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला गुण्डरदेही में शिक्षक, पालक व विद्यार्थी बैठक का आयोजन किया...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है