सभापति प्रणव शर्मा ने दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

सभापति प्रणव शर्मा ने पाटन जनपद क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

पाटन-दुर्ग। पाटन जनपद पंचायत के सभापति श्री प्रणव शर्मा ने नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर पाटन जनपद क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में स्थापित दुर्गा पंडालों में विराजित माँ दुर्गा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

इस दौरान श्री शर्मा ने ग्राम घुघुवा क, करसा, बेन्दरी, रवेली, फेकारी सहित अन्य ग्राम के दुर्गा पंडालों में पहुंचकर माता रानी की पूजा-अर्चना की और समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन के लिए प्रार्थना की।

सभापति श्री प्रणव शर्मा ने कहा कि माँ दुर्गा शक्ति, भक्ति और समृद्धि की प्रतीक हैं। नवरात्रि का यह पर्व हमें सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। माता रानी से यही प्रार्थना है कि हमारे पाटन क्षेत्र में खुशहाली बनी रहे और सभी के जीवन में सुख-शांति आए।

इस अवसर पर उनके साथ समर्थक, कार्यकर्ता, ग्राम सरपंच, समिति के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है